‘आप’ के 11 साल पूरे: स्थापना दिवस पर बोले केजरीवाल- उतार-चढ़ाव आए, पर हमारे जज्बे और जुनून में नहीं आई कोई कमी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 नवंबर 2023। आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना के आज 11 वर्ष पूरे हो चुके हैं। ‘आप’ पार्टी की स्थापना 26 नवंबर यानी आज ही के दिन 2012 में हुई थी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘आज ही के दिन साल 2012 में देश के आम आदमी ने उठकर अपनी खुद की पार्टी ‘आम आदमी पार्टी’ की स्थापना की थी। तब से लेकर आज तक इन 11 साल में बहुत उतार-चढ़ाव आए, बहुत मुश्किलें भी आई, लेकिन हम सबके जज्बे और जुनून में कोई कमी नहीं आई है। एक छोटी सी पार्टी को आज जनता ने अपने प्यार और आशीर्वाद से एक राष्ट्रीय पार्टी में बदल दिया है, जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम सब अपने मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे और जनता के लिए काम करते रहेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारत के इतिहास में पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी को जितना निशाना बनाया गया है, उतना किसी अन्य राजनीतिक दल को नहीं बनाया गया है। 11 साल में हमारे खिलाफ झूठे मुकदमे दाखिल किए गए। देश की सभी एजेंसियों को आम आदमी पार्टी के पीछे लगा दी गई हैं। लेकिन उन्हें आज तक कोई सबूत नहीं मिला। यह हमारी ईमानदारी का सबसे बड़ा प्रमाण पत्र है। मेरा दिल भारी है, यह पहला स्थापना दिवस है जब मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन, संजय सिंह और विजय नायर यहां हमारे साथ नहीं हैं। उन्हें झूठे मामलों के तहत जेल में डाल दिया गया है। भाजपा अन्य दलों के नेताओं को झूठे मामलों के माध्यम से झुकाना जानती है, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि आप के साथ ऐसा कैसे किया जाए। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा कोई भी विधायक न तो बिका और न ही टूटा।

Leave a Reply

Next Post

"न्यायपालिका के दरवाजे हर नागरिक के लिए हमेशा खुले": संविधान दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 नवंबर 2023। संविधान दिवस समारोह पर सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने देश को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया कि न्यायपालिका के दरवाजे हर एक नागरिक के लिए लिए हमेशा खुले हैं. उन्होंने कहा कि किसी को भी अदालत में आते हुए नहीं […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा