नौकरी का झांसा देकर पांच लाख ऐंठे, पुलिस की वर्दी पहन लोगों को बनाता था ठगी का शिकार; आरोपी दबोचा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 22 मई 2023। कोरबा में एक शख्स पैसे ठगने के लिए फर्जी पुलिस बन गया, वो लोगों से वर्दी में ही मिलने लग गया। इस वजह से उन्हें यकीन था कि यह जरूर पुलिस वाला है। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने एक शख्स को झांसे में ले लिया। उससे कहा कि मेरी शादी कराओ, मैं 24 का हूं। मेरी पहचान भी अच्छी है। तुम्हारी नौकरी भी लगवा दूंगा। इसके बाद उससे 5 लाख ठगे और धोखा देकर भाग निकला। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पंडरीपानी निवासी सोनसाय पटेल की कुछ समय पहले इस ठग से मुलाकात हुई थी। मुलाकात के वक्त भी ठग वर्दी पहना हुआ था। उसने खुद का नाम राजू पटेल बताया। कहा- मैं आरक्षक हूं, मेरी पहचान है सरकारी विभागों में, पर इन दिनों मैं लड़की देख रहा हूं। साथ में ये भी कहा कि मैं आसानी से किसी की भी नौकरी लगवा सकता हूं।

यह बात सुनकर सोनसाय उसकी बातों में आ गया। उसने अपनी साली की शादी राजू के साथ तय कर दी। तब राजू ने खुद की उम्र 24 साल बताई थी। इसके बाद आरोपी ने कहा कि तुम्हें भी नौकरी की जरूरत है तो बताओ। मैं तुम्हारी नौकरी लगवा दूंगा। हां उसके लिए 5 लाख लगेंगे। इस पर सोनसाय राजी हो गया। उसने 5 लाख रुपए आरोपी को दे दिए और नौकरी लगने का इंतजार करने लगा।

बंद आने लगा फोन

बताया गया कि पैसे लेने के बाद से राजू का नंबर बंद आने लगा। काफी खोजबीन करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चला। जब कुछ दिन इस तरह से बीत गए। तब पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद आरोपी का नंबर ट्रेस किया गया। जिसमें पता चला कि आरोपी तिलकेजा गांव में है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पहले से शादीशुदा, 2 बच्चे हैं

आरोपी को शक ना हो, इसके लिए पुलिस सादे कपड़े में गई थी। उस दौरान भी आरोपीे वर्दी में किसी के पास ही जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम कृष्णा यादव है और वह 42 साल का है। उसकी शादी पहले ही हो चुकी है। उसके 2 बच्चे भी हैं। आरोपी ने 5 लाख रुपए ठगने की बात भी कबूली। पूछताछ में यह भी पता चला कि ठगी के मामले में पहले भी वह जेल जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से 6 से ज्यादा फर्जी नेम प्लेट, कुछ कैश और बाइक जब्त किया है।

Leave a Reply

Next Post

भीषण सड़क हादसा: 2 बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, मौके पर 3 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर धमतरी 22 मई 2023। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। यहां दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके चलते तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसा नगरी थाना क्षेत्र […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग