कबीरधाम: गन्ना बेचने के छह माह बाद भी किसानों का 40 करोड़ रुपये भुगतान लंबित, किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 17 मई 2025। कबीरधाम जिले में गन्ना बेचने के छह माह बाद भी किसानों को 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं मिला है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को किसान कांग्रेस ने पंडरिया के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी थाली बजाते और बेशरम का फूल लहराते हुए कारखाना का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। कबीरधाम में प्रतिवर्ष 35 हजार हेक्टेयर में गन्ना की खेती होती है और जिले में दो सहकारी शक्कर कारखाने व 200 से अधिक निजी गुड़ फैक्ट्रियां संचालित हैं। किसान कांग्रेस के नेता रवि चंद्रवंशी ने बताया कि कारखाना प्रबंधन से बार-बार अनुरोध के बावजूद भुगतान लंबित है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर भुगतान नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा किसानों के हक के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसानों की स्थिति बिगड़ रही है।

Leave a Reply

Next Post

कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली! 6 महिलाओं समेत 9 लोगों ने गंवाई जान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेेश्वर 17 मई 2025। ओडिशा में शुक्रवार को आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने की विभिन्न घटनाओं में छह महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरापुट जिले […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला