रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन पूछे जाएंगे सवाल, अब तक साढ़े 11 घंटे तक पूछताछ कर चुकी ईडी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 17 अप्रैल 2025। जाने-माने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। इससे पहले दो दिनों में रॉबर्ट वाड्रा से करीब साढ़े 11 घंटे तक पूछताछ हो चुकी है। ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘यह भाजपा का राजनीतिक प्रचार है कि सोनियाऔर राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है और मुझे उसी दिन तलब किया गया। इसलिए वे मीडिया के माध्यम से यह दिखा रहे हैं कि हम कुछ गलत कर रहे हैं। जनता जागरूक है, वे सब कुछ जानती और समझती है। ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं होता, इससे हम और मजबूत होते हैं। इससे कोई नतीजा नहीं निकलेगा, क्योंकि इसमें कुछ है ही नहीं। अगर वे कुछ गलत करके दिखाना या करना चाहते हैं, तो मैं इसे नियंत्रित नहीं कर पाऊंगा, लेकिन सच्चाई यह है कि उनके पास कुछ भी नहीं है।

गुरुग्राम भूमि मामले में ईडी की ओर से उन्हें भेजे गए समन और पूछताछ पर वाड्रा ने कहा, ‘अगर मैं राजनीति में आता, जो कि सभी चाहते हैं, तो वे (भाजपा) या तो वंशवाद की बात करेंगे या ईडी का दुरुपयोग करेंगे। यह मुश्किल तब शुरू हुई, जब कुछ दिन पहले मैंने अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों के बारे में सोशल मीडिया पर संदेश दिया। यह और कुछ नहीं है। जब से मैंने कहा कि लोग चाहते हैं कि मैं राजनीति में आऊं, तब से यह मुश्किल शुरू हो गई, लेकिन ईडी के समन का कोई आधार नहीं है।’

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे राजनीति में आएंगे? तो कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, ‘निश्चित रूप से अगर लोग चाहेंगे, तो मैं अपने परिवार के आशीर्वाद के साथ इसमें शामिल होऊंगा। मैं कांग्रेस के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। यह जारी रहेगा, क्योंकि हम आंदोलन करते हैं, हम लोगों के लिए लड़ते हैं, हम अन्याय के खिलाफ हैं।

Leave a Reply

Next Post

हाईटेक सियासी मैदान; नासिक में गूंजी बाला साहेब की आवाज, उद्धव गुट को 'बाल ठाकरे' ने किया संबोधित

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 अप्रैल 2025। शिवसेना (यूबीटी) ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी की संभावनाओं को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाना तेज कर दिया है। इसके लिए पार्टी ने अपने संस्थापक बाल ठाकरे का सहारा लिया है। पार्टी ने बुधवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज