केंद्रीय मंत्री शिवराज और सीएम साय ने लाभार्थियों का पांव पखार कर किया अभिनंदन, 3.30 लाख नए आवास की घोषणा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान और सीएम साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को दुर्ग जिले के नगपुरा पहुंचें। उन्होंने यहां जैन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद मोर अधिकार के तहत छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी सौगात दी। नगपुरा के स्कूल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही राज्य के कई कैबिनेट मंत्री और भाजपा के नेतागण भी मंच पर मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले नगपुरा के प्रसिद्ध जैन मंदिर पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ जी के दर्शन किए। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पीएम आवास और नक्सल पीड़ित परिवार के हितग्राहियों को खुशियों की सौगात दी। कुम्हारी के खपरी में आयोजित कृषि मेला में भी शामिल हुए। 

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सबसे पहले राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कृषि उत्पाद व आधुनिक यंत्रों के लगाए स्टॉल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान संगठन के द्वारा प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के लिए 20 हजार किलो सब्जी से भरी दो ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया। उन्होंने 3.30 लाख नए आवास की घोषणा की। लखपति दीदी योजना के तहत 15 हजार आमदनी होने पर आवास दिया जाएगा और मोटरसाइकिल वालों को भी आवास मिलेगा। 2.5 एकड़ वाले किसानों को आवास मिलेगा। आवास के लिए सर्वे ऐप के माध्यम से हितग्राही सर्वे कर सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने ली परेड की सलामी, कहा- हमेशा रहें अनुशासन में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जगदलपुर 11 जनवरी 2025। रक्षित केंद्र में जनरल परेड आयोजित की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा जनरल परेड में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने हमेशा अनुशासित रहने के संबंध में हिदायत […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर