हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 09 मार्च 2026। झारखंड की रांची सेंट्रल जेल से आगरा लाए गए 22 वर्षीय संदिग्ध आतंकी अयान जावेद से पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम ने सात घंटे तक पूछताछ की। धर्मांतरण गिरोह के आतंकी कनेक्शन और फंडिंग के बारे में सवाल किए गए। मगर अयान ने ठीक से जवाब नहीं दिए। वह सिर्फ अपने धर्म के बारे में ही बोलता रहा। पता चला है कि वह आगरा के आरोपी रहमान कुरैशी और गोवा की आयशा के संपर्क में था। सदर की सगी बहनों के धर्मांतरण में कश्मीरी युवतियां भी शामिल थीं। एक युवती को कश्मीर भी बुलाया गया था। धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस को पता चला था कि पाकिस्तान सहित खाड़ी देशों से फंडिंग की जा रही थी। धर्मांतरण के लिए आतंकी कनेक्शन का भी पता चला। इसके बाद ही अयान जावेद पुलिस के टारगेट पर आया था। वह पहले से ही देश विरोधी गतिविधियों के मामले में रांची जेल में बंद था।

उसे बी वारंट पर पुलिस आगरा लेकर आई थी। अवैध धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने झारखंड के धनबाद निवासी अयान जावेद को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। रविवार सुबह 10 बजे पुलिस ने उसे कस्टडी में लेने के बाद पूछताछ शुरू कर दी। एटीएस और आईबी के अधिकारी भी पहुंचे। सात घंटे तक टीमों ने अलग-अलग पूछताछ की। सवाल किया गया कि गिरोह में कितने सदस्य हैं? फंडिंग कहां से हो रही है? नेटवर्क कहां तक है? इसके पीछे क्या मकसद है? युवतियों उनके बहकावे में कैसे आ जाती हैं? यह सब जानने की कोशिश की गई।

सूत्रों के मुताबिक, अयान जावेद यही बोला कि धर्मांतरण का कोई गिरोह नहीं है। उसके धर्म को पढ़ने वाले खुद-ब-खुद उसे मानने लगते हैं। एक बार कोई शामिल हो जाता है तो वह नहीं जा पाता है। लोग एक-दूसरे से जुड़ते चले जाते हैं। आगरा के रहमान कुरैशी से उसका संपर्क था। उनकी बातचीत हुई थी। वह यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालता था।

मकसद ज्यादा लोगों को जोड़ना
सूत्रों ने बताया कि अयान जावेद ने कई महत्वपूर्ण जानकारी खुफिया एजेंसियों को दी हैं। बताया कि उनका मकसद ज्यादा लोगों को जोड़ना है। गजबा-ए-हिंद के लिए किसी तरह की आतंकी घटना की जरूरत नहीं है। जितने लोगों को जोड़ते हैं वो उनके मजहब के लिए काम करेंगे। हथियार उठाने और डराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने एक दावा सेंटर बना रखा है। इसमें लोगों को धर्म के बारे में बताया जाता है। ब्रेनवॉश किया जाता है।

निकाह की थी तैयारी, चला गया जेल
पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि आरोपी अयान जावेद धर्मांतरण के मामले में जेल भेजे गए आगरा के रहमान कुरैशी और गोवा की आयशा के संपर्क में था। उनका एक ग्रुप चलता है। इस ग्रुप के माध्यम से ही उसकी दोस्ती हो गई थी। आयशा ने उसका संपर्क देहरादून की युवती से कराया था। दोनों बातचीत करने लगे थे। निकाह की भी तैयारी कर ली थी। मगर इससे पहले ही झारखंड एटीएस ने उसे देश विरोधी गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Next Post

शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित ‘शक्ति की समृद्धि’ कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण का स्वर पूरे उत्साह के साथ गूंजा। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी महिलाओं ने मंच साझा करते हुए आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक भागीदारी के अनुभव […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव