धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर रोक, चैत्र नवरात्र पर सीएम योगी का सख्त फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 30 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। शनिवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के मुताबिक, नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने 2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि अवैध बूचड़खानों और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। बयान में बताया गया कि इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। बयान के मुताबिक, इन समितियों में पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

बयान में बताया गया कि छह अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष रूप से प्रतिबंध लागू होगा और इस दिन मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। ‘यूपी नगर निगम अधिनियम 1959′ और ‘खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 एवं 2011′ के प्रावधानों के तहत सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'औरंगजेब ने किया लोगों पर जुल्म, फिर भी कुछ लोग मानते हैं आदर्श', बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 30 मार्च 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाषा के मुद्दे को लेकर शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा हिंदी और अन्य सभी भारतीय भाषाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हिंदी और अन्य […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक