कांग्रेस की अगुवाई में 14 विपक्षी दलों की सुप्रीम कोर्ट में अर्जी, सीबीआई-ईडी के दुरुपयोग का आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 24 मार्च 2023। सीबीआई, ईडी के दुरुपयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आगामी पांच अप्रैल को सुनवाई करेगा। बता दें कि 14 राजनीतिक पार्टियों ने इसे लेकर याचिका दायर की थी। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की प्रवष्टियों को नोटिस करते हुए याचिका पर सुनवाई के लिए पांच अप्रैल की तारीख तय की है। बता दें कि याचिका दाखिल करने वाली राजनीतिक पार्टियों में डीएमके, भारत राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस भी शामिल हैं। 

याचिका में राजनीतिक पार्टियों ने की ये मांग
याचिका में मांग की गई है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों जैसे सीबीआई और ईडी द्वारा गिरफ्तारी के लिए गाइडलाइंस जारी करने की मांग की है। सिंघवी ने कहा कि 95 प्रतिशत मामले विपक्षी नेताओं के खिलाफ हैं। हम चाहते हैं कि गिरफ्तारी से पहले और गिरफ्तारी के बाद के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएं। पीठ में जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला भी शामिल थे। 

यूपी निकाय चुनाव मामले पर सुनवाई टली
यूपी निकाय चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टल गई है। अब सुप्रीम कोर्ट 27 मार्च को इस मामले पर सुनवाई करेगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ट्रिपल टेस्ट के आधार पर मेयर और अध्यक्ष की सीटों का आरक्षण किया जाना है। हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसमें पिछड़ों को आरक्षण देने का फार्मूला दिया है। राज्य सरकार ने इसी रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत कर चुनाव कराने की अनुमति मांगी है।  

Leave a Reply

Next Post

सलमान खान को मिली धमकी भरा ई-मेंल मामले के तार ब्रिटिश लिंक से जुड़े...पुलिस ने किया खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 24 मार्च 2023। अभिनेता सलमान खान को मिले धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस को एक ब्रिटिश लिंक मिला है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस ई-मेल आईडी से मेल भेजा गया था, उससे ज्यादा कुछ पता नहीं चला, लेकिन यह पता […]

You May Like

'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस....|....श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर....|....ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा