‘जाति आधारित गणना में रोड़ा अटकाने की मंशा केंद्र सरकार की नहीं’ : अमित शाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार का जाति आधारित सर्वेक्षण में अड़चन पैदा करने का कभी कोई इरादा नहीं था और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जब बिहार में सत्ता में थी तब उसने इसका समर्थन किया था। यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए शाह ने कहा कि जाति आधारित सर्वेक्षण के संबंध में कुछ मसले हैं और उन्हें उम्मीद है कि बिहार सरकार उनका हल करने में सक्षम होगी। 

केंद्र की मंशा कभी भी जाति आधारित सर्वेक्षण में अड़चन पैदा करने की नहीं थीः शाह
बिहार में किए गए जाति-आधारित सर्वेक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि जब उनकी पार्टी राज्य में सत्ता में थी, तो उसने जाति-आधारित सर्वेक्षण का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी विधेयक को मंजूरी दे दी है। शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा कभी भी जाति आधारित सर्वेक्षण में अड़चन पैदा करने की नहीं थी। 

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हुए शामिल
उन्होंने कहा कि रविवार को यहां क्षेत्रीय परिषद की बैठक अच्छी रही और सभी मुद्दों पर कोई न कोई निर्णय लिया गया है। गृह मंत्री ने कहा, “कुछ मुद्दों का समाधान कर लिया गया है और कुछ मुद्दों पर विचार करने के लिए समितियां बनाई गई हैं।” बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के वरिष्ठ मंत्री शामिल हुए। 

शाह ने बिहार भाजपा नेताओं से बातचीत की
इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के भाजपा नेताओं से बातचीत की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में वापसी सुनिश्चित करने के लिए उनसे अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी पार्टी की जीत का सिलसिला जारी रखने को कहा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करने आए थे। 

शाह के साथ हुई बैठक में मौजूद नेताओं में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा शामिल थे। बैठक में क्या हुआ, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि शाह ने उनसे लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत का सिलसिला जारी रखने को कहा है। भाजपा ने हाल में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। 

भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटिड) के साथ साझेदारी में बिहार में अच्छा प्रदर्शन किया था और उन सभी 17 सीटों को जीत लिया था जिसपर उसने चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा से नीतीश कुमार की पार्टी जद (यू) का अलग हो जाना, इस बार उसके लिए बड़ी चुनौती पेश कर सकता है। जद (यू) ने 2019 में लोकसभा की 16 सीटें जीती थी, लेकिन कुमार भाजपा के अगुवाई वाले गठबंधन का साथ छोड़कर ‘महागठबंधन’ में चले गए हैं जिसमें कांग्रेस, राजद और तीन वामपंथी दल शामिल हैं। 

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र के कसारा में रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा, मालगाड़ी की 7 बोगियां पटरी से उतरीं, मचा हड़कंप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 दिसंबर 2023। मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर मध्य रेलवे नेटवर्क पर स्थित कसारा और टीजीआर-3 रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन पर रविवार शाम को एक मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप