आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र राजदान का निधन, अभिनेत्री ने भावुक पोस्ट साझा कर दी जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 01 जून 2023। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और सोनी राजदान के पिता नरेंद्र नाथ राजदान अब इस दुनिया में नहीं रहे। भट्ट-राजदान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अभिनेत्री के नाना ने 93 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए दी है।

आलिया भट्ट के नाना नरेंद्र नाथ राजदान कई दिनों ने गंभीर हालत में ब्रीच कैंडी अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। हाल ही में अपने नाना की नाजुक हालत को देखते हुए अभिनेत्री ने अपने दुबई की यात्रा को भी रद्द कर दिया था, जहां वह एक अवॉर्ड समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थीं। नाना के तबीयत की जानकारी मिलने के बाद अभिनेत्री एयरपोर्ट से वापस आ गई थीं।

आलिया ने अपने नाना के साथ बिताए पलों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो भी साझा किया, जिसमें वह अपने पति और अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नरेंद्र राजदान का 92वां जन्मदिन मनाती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने भावुक नोट साझा करते हुए लिखा, ”मेरे दादाजी, मेरे हीरो, 93 तक गोल्फ खेले। 93 तक काम किया। सबसे अच्छा ऑमलेट बनाया। बेहतरीन कहानियां सुनाईं। वायलिन बजाया। उनकी परपोती के साथ खेला। उन्हें क्रिकेट से प्यार था। उन्हें स्केचिंग से प्यार था। परिवार और अंतिम पल तक उन्होंने अपने जीवन को प्यार किया। मेरा दिल दुख से भरा है लेकिन खुशी से भी भरा है, क्योंकि मेरे दादाजी ने हमें खुशी दी है और इसके लिए धन्य और आभारी महसूस करते हैं कि उन्होंने हमें पाला है।”

Leave a Reply

Next Post

रायगढ़ को 465 करोड़ की सौगात: सीएम ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण; रामायण मेले में होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायगढ़ 01 जून 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को रायगढ़ में 465 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें स्कूल भवन, हॉस्टल, सड़कें, सस्ती दवाएं और अन्य कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही सीएम बघेल ने कलेक्ट्रेट परिसर में छत्तीसगढ़ […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ