‘कृतज्ञ हूं, हम और मेहनत करते रहेंगे’ सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 30 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र में उनकी सरकार के नौ साल पूरे होने पर मंगलवार को कहा कि लोगों के जीवन को बेहतर करने की उनकी इच्छा उनके हर फैसले का कारण रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज, हम राष्ट्र की सेवा में नौ साल पूरे कर रहे हैं। मैं कृतज्ञ और आभारी हूं। (इस दौरान) किए गए हर फैसले, उठाए गए हर कदम के पीछे लोगों का जीवन बेहतर बनाने की इच्छा रही है।  हम एक विकसित भारत के निर्माण के लिए और भी मेहनत से काम करते रहेंगे।” भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए मंगलवार से एक महीने के अभियान की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को राजस्थान के अजमेर में एक रैली को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सत्ता में नौ साल पूरे होने के मौके पर सोमवार को देशभर में उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला थ। 

वैश्विक स्तर पर भारत के ‘‘बढ़ते” कद से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा पर जोर, गरीबों के लिए आवास और शौचालय जैसे कल्याणकारी कदम, पाइप से पानी की आपूर्ति को बढ़ावा देना, बुनियादी ढांचा विकास और विनिर्माण क्षेत्र में तेजी लाने के प्रयास उन पहलों में शामिल रहे, जिनका भाजपा नेताओं ने देश के हर राज्य में आयोजित संवाददाता सम्मेलनों में उल्लेख किया। 

Leave a Reply

Next Post

ओलंपिक में जीते मेडल गंगा में बहाएंगे खिलाड़ी, बोले-अब लग रहा जीते ही क्यों थे?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरिद्वार 30 मई 2023। खिलाड़ियों के उत्पीड़न के विरोध में आज पहलवान खिलाड़ी हरिद्वार में गंगा में मेडल प्रवाहित करेंगे। इसकी जानकारी खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है।  उन्होंने लिखा ’28 मई को जो हुआ वह आप सबने देखा। पुलिस ने हम […]

You May Like

जब दुनिया संकट में थी, भारत ने दिखाया रास्ता....|....रूस ने आर्कटिक में तेल निकालना शुरू किया....|....जर्मनी में पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी दल चुनाव जीता....|....ट्रेन से गांजा तस्करी करते महिला समेत 5 गिरफ्तार....|....एमपी में तेज बारिश से राहत: 11 सितंबर से नया मौसमी तंत्र होगा एक्टिव....|....'वन नेशन-वन स्टाइपेंड' को लेकर आर-पार की लड़ाई....|....छत्तीसगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी तो खुला तस्करी का राज, 3 आरोपी गिरफ्तार....|....पेंड्रा बाईपास निर्माण की मांग पकड़ी रफ्तार....|....दो लाख की चोरी में पुलिस के हाथ खाली थे, फिर 'कोका' ने पहुंचाया चोरों के घर तक....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को तीन नए जजों की सौगात