जगदलपुर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर फटा, घर के पांच सदस्य झुलसे, अस्पताल में कराया गया भर्ती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 25 नवंबर 2025। जगदलपुर के बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम कोंडालूर में रात को एक घर में अचानक से गैस सिलेंडर के फट जाने से घर में मौजूद 5 सदस्य झुलस गए। जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, कोंडालूर गांव मे रात में परिवार के लोग खाना बना रहे थे कि अचानक से घर में रखा गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिससे देखते ही देखते घर में आग फैल गई। घर के सदस्य एक दूसरे को बचाने के कोशिश में खुद ही झुलस गए। आग के फैलते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इसके बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर आ पहुंची। किसी तरह से झुलसे सभी 5 सदस्यों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए मेकाज लाया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

Leave a Reply

Next Post

'लाल आतंक' को लगा फिर बड़ा झटका, 48 लाख रुपये के 15 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सुकमा 25 नवंबर 2025। सुकमा में 48 लाख के इनामी 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें चार नक्सली बटालियन नंबर-1 के सदस्य हैं, जिसे संगठन की सबसे मजबूत और रणनीतिक बटालियन माना जाता है। अमर उजाला की टीम से बातचीत में आत्मसमर्पित बटालियन सदस्य ने […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा