देवघर में जेपी नड्डा का वार, लगाया हेमंत सरकार पर बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के आरोप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 07 दिसंबर 2025। देवघर में शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि झारखंड को झारखंड मुक्ति मोर्चा की शासित सरकार से “मुक्त” कराकर विकास के रास्ते पर फिर से दौड़ाया जाए। जेपी नड्डा ने हेमंत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज झारखंड हत्या के मामलों में देश में दूसरे स्थान पर है और ऑनर किलिंग के मामलों में स्थिति और भी चिंताजनक है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने दो लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन यह वादा आज भी अधूरा है। मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि भी अनियमित रूप से वितरित की जा रही है।

साथ ही उन्होंने संथाल परगना के बदलते जनसंख्या अनुपात पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि वर्ष 1951 में यहां आदिवासी आबादी 45 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 28 प्रतिशत रह गई है, जबकि मुस्लिम आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। नड्डा ने आरोप लगाया कि पाकुड़ समेत कई जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठ के जरिए जनसांख्यिकीय संरचना बदली जा रही है, जिसे भाजपा किसी भी कीमत पर होने नहीं देगी।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झामुमो के साथ बीजेपी का गठबंधन फिलहाल संभव नहीं है। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार में हत्या और लूट की घटनाओं में वृद्धि हुई है और सभी तरह भ्रष्टाचार व्याप्त है। मौके पर कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला और बीजेपी नेताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारों के साथ विरोध व्यक्त किया।

Leave a Reply

Next Post

सत्ता पर काबिज रहने के लिए भाजपा कर रही है हिंदू-मुस्लिम एकता तोड़ने की कोशिश : टीएमसी सांसद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 07 दिसंबर 2025। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र में अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी (हिंदू) और मुस्लिम समुदायों की एकता को भंग करने की कोशिश कर रही है। बनर्जी ने कहा कि ‘संहति […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग