‘ऑपरेशन गंगा’ में दिखेगा मिलिट्री का असली अंदाज, स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार संभालेंगी कॉम्बैट की कमान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 सितंबर 2026। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ अपने दमदार विषय और विशाल कैनवास के चलते लगातार चर्चा में है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत के महत्वपूर्ण रेस्क्यू मिशन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म को रियल और विश्वसनीय बनाने के लिए स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार को मिलिट्री एडवाइजर के रूप में टीम में शामिल किया गया है। वह कॉम्बैट मैन्युवर्स और मिलिट्री सीक्वेंसेज़ में अपनी विशेषज्ञता देंगी, जिससे फिल्म के एक्शन और रेस्क्यू ऑपरेशंस में वास्तविकता की झलक देखने को मिलेगी।

श्री गोकुलम मूवीज़ के बैनर तले गोकुलम गोपालन द्वारा निर्मित इस फिल्म में मोहनलाल के साथ अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोर्से, आदिल हुसैन और पार्थिबन अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की तकनीकी टीम भी बेहद शानदार है। ‘पुष्पा’ फेम सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, प्रोडक्शन डिजाइनर राजीवन और एक्शन डायरेक्टर सी यंग ओह प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। वहीं शाश्वत सचदेव का संगीत, शमीर मोहम्मद की एडिटिंग और बिश्वदीप चटर्जी का साउंड डिजाइन फिल्म के अनुभव को और भव्य बनाने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Next Post

बड़े प्रोजेक्ट्स- ओटीटी पर एस संजय गगनानी की होगी डबल एंट्री

शेयर करेनई कहानी, नए किरदार और नया अवतार-ओटीटी पर एस संजय गगनानी की धमाकेदार एंट्री छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 08 सितंबर 2026।  टेलीविजन पर अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले अभिनेता एससंजय गगनानी अब डिजिटल दुनिया में अपनी नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'