अब चीन व रूस ने की भारत की सराहना, संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका का किया समर्थन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। चीन और रूस ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका की स्थिति व भूमिका के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र में उनकी बड़ी भूमिका निभाने की आकांक्षा का समर्थन किया। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के मौके पर ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों ने गुरुवार को न्यूयॉर्क एक बैठक की। ब्राजील के विदेश मंत्री कार्लोस अल्बर्टो फ्रेंको फ्रैंक, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, विदेश मंत्री एस जयशंकर, चीन के विदेश मंत्री वांग यी और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य की अंतरराष्ट्रीय संबंधों व सहयोग मंत्री नलेदी पैंडर इस बैठक में शामिल हुईं। ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स के हिस्सा हैं,। ये देश दुनिया की 36 अरब से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

बैठक के बाद जारी बयान के अनुसार ब्रिक्स के मंत्रियों ने 2021-2022 और 2022-2023 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्यों के तौर पर भारत और ब्राजील की भूमिका की सराहना की। बयान में कहा गया कि यूएनएससी में ब्रिक्स के चार सदस्य देशों की मौजूदगी अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के मुद्दे पर और आपसी हित के क्षेत्रों में निरंतर सहयोग को लेकर जारी बातचीत को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है।

मंत्रियों ने 2005 के विश्व शिखर सम्मेलन के नतीजों को रेखांकित करते हुए संयुक्त राष्ट्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता की बात दोहराई, ताकि इसका विस्तार किया जा सके। इसे अधिक प्रभावी व कुशल बनाया जा सके और इसमें विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Next Post

कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे नफरती अपराध, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण