कनाडा में भारतीयों के खिलाफ बढ़ रहे नफरती अपराध, विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 सितंबर 2022। बीते कुछ दिनों में कनाडा में भारतीयों के खिलाफ नफरती अपराधों और हिंसा में तेजी से वृद्धि हुई है। हाल ही में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था। इस बीच भारत सरकार की ओर से कनाडा में रह रहे भारतीय छात्रों व अन्य भारतीय नागरिकों को लेकर एडवाइजारी जारी की गई है। उन्हें सतर्क रहने को कहा गया है। विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कनाडा में नफरती अपराधों, सांप्रदायिक हिंसा और भारत विरोधी गतिविधियों की घटनाओं में तेज वृद्धि हुई है। ऐसे में कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने कनाडा सरकार से इस संबंध में बातचीत की है और उचित कार्रवाई की मांग की है। जारी की गई एडवाइजारी में कहा गया है कि कनाडा में रह रहे भारतीय नागरिकों व छात्रों के अलावा जो कनाडा की यात्रा करने जा रहे हैं, वे सावधानी बरतें और सतर्क रहें। इसके अलावा भारतीय नागरिकों से madad.gov.in पर पंजीकरण कराने को भी कहा गया है। 

गोलीबारी में भारतीय छात्र को लगी थी गोली 
कनाडा के ओंटारियो में हुई गोलीबारी में घायल हुए भारतीय छात्र की बीते शनिवार को मौत हो गई थी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह गोलीबारी पिछले सोमवार को हुई थी। इसमें एक भारतीय छात्र घायल हो गया था। उसकी पहचान सतविंदर सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस ने बताया, हैमिल्टन सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Next Post

विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन, अखिलेश के साथ सपा विधायकों ने किया वॉक आउट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 23 सितंबर 2022। यूपी के विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जैसा कि माना जा रहा था आज भी विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था, सपा नेता आजम खां पर लगे मुकदमों सहित कई मुद्दों पर नारेबाजी की। कुछ देर […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग