विधानमंडल के मानसून सत्र का आखिरी दिन, अखिलेश के साथ सपा विधायकों ने किया वॉक आउट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 23 सितंबर 2022। यूपी के विधानमंडल के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। जैसा कि माना जा रहा था आज भी विपक्ष के सदस्यों ने सरकार को कानून व्यवस्था, सपा नेता आजम खां पर लगे मुकदमों सहित कई मुद्दों पर नारेबाजी की। कुछ देर बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने बहिर्गमन किया और पैदल चलते हुए सपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए। सपा विधायक पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उनके साथ दर्जन भर विधायक भी मौजूद थे। राजभवन से निकलने के बाद अखिलेश यादव ने  कहा कि राज्यपाल को वर्तमान स्थितियों से अवगत कराया गया है। आजम खां पर लग रहे लगातार मुकदमे, कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के मामले को लेकर राज्यपाल को अवगत कराया है।आज़म खां पर हो रहे अत्याचार की बातचीत राज्यपाल से हुई है। अनावश्यक रूप से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। फ़र्ज़ी मुक़दमे लगाए जा रहे हैं। सरकार बदले की नीयत से कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

68 करोड़ की कर चोरी से जुड़े नकली चालान रैकेट का भंडाफोड़, धमतरी में पटवारी गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 सितंबर 2022। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय की रायपुर इकाई ने सात फर्जी फर्मों के खिलाफ फर्जी चालान जारी कर 68.04 करोड़ रुपये की कर चोरी का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक बयान में […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज