दिल्ली के बाजारों में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी, केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

दिल्ली सरकार ने शादियों में मिली छूट को वापस ली

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 17 नवंबर 2020। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने एक प्रस्ताव एलजी को भेजा है क्योंकि बिना केंद्र की अनुमति के कहीं भी लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता।

शादी में शामिल होंगे सिर्फ 50 मेहमान

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जब दिल्ली में कोरोना की स्थिति में सुधार हुआ था तो दिल्ली सरकार ने केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार शादी समारोह में मेहमानों की संख्या 50 से 200 कर दी थी। उस आदेश को वापस ले लिया गया है और अब शादी में मेहमानों की संख्या वापस से 50 की जा रही है। इसका प्रस्ताव एलजी को भेजा गया है।

बाजारों में लॉकडाउन के लिए भेजा प्रस्ताव

वह आगे बोले कि हमने दिवाली के समय में देखा कि कुछ बाजारों में बहुत ज्यादा भीड़ रही जिसके चलते कोरोना संक्रमण तेजी से फैला। ऐसे में हमने एक प्रस्ताव केंद्र को भेजा है कि हमें जरूरत पड़ने पर बाजारों में लॉकडाउन करने की अनुमति दें। हालांकि उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि अब त्योहार खत्म हो गए हैं तो शायद इसकी जरूरत न पड़े लेकिन अगर किसी और प्रयास से संक्रमण प्रसार में सुधार न हो तो दिल्ली सरकार को लॉकडाउन की अनुमति दी जाए।

आईसीयू बेड के लिए किया केंद्र का शुक्रिया

केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह हर राज्य सरकारें और केंद्र मिलकर कोरोना की लड़ाई लड़ रहे हैं, उससे हम जरूर इस पर जीत पाएंगे। उन्होंने केंद्र को शुक्रिया अदा किया है कि उसने दिल्ली सरकार द्वारा मांगे गए आईसीयू बेड उपलब्ध करने का आश्वासन दिया है। केजरीवाल को उम्मीद है कि केंद्र जब उन्हें 750 आईसीयू बेड मुहैया कराएगा तो हालात ठीक होंगे, जिसके लिए उनका धन्यवाद है। 

हर हाल मेें पहनें मास्क, तभी होगा बचाव

सभी सरकारें कोरोना से लड़ने की पूरी कोशिश कर रही हैं, लेकिन यह बीमारी तब तक नहीं जाएगी जब तक हम सब एहतियात नहीं बरतते। उन्होंने सबसे हर हाल में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा , नीतीश ने अपने पास रखा गृह मंत्रालय

शेयर करेनीतीश कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन, कैबिनेट, निगरानी और निर्वाचन विभाग रखे हैं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           पटना 17 नवंबर 2020। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार बन गई है. कल 14 मंत्रियों ने शपथ ली।आज उनके विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर