ना’पाक’ आतंकी मॉड्यूल के 4 गुर्गों को 14 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा, 2 की आज होगी कोर्ट में पेशी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। दिल्ली की एक अदालत ने आरोपी जान मोहम्मद शेख, ओसामा, मूलचंद और मोहम्मद अबू बकर को 14 दिन की पुलिस हिरासत को भेजा है, जबकि इस मामले के दो अन्य आरोपियों जीशान कमर और आमिर जावेद को बुधवार दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को बताया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पाकिस्तान में आईएसआई द्वारा ट्रेंड किए गए दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल ने बताया कि आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ ‘समीर, ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबु बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के तौर पर हुई है, जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये आतंकवादी देश में आगामी त्योहारों के दौरान कई विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान स्थित अनीस इब्राहिम, जो दाऊद इब्राहिम का भाई है, आतंकी योजना को अंजाम देने के लिए अंडरवर्ल्ड के गुर्गों से जुड़ा था। पूछताछ में पता चला है कि पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल को दो घटकों अंडरवर्ल्ड और पाक-आईएसआई प्रशिक्षित आतंकी मॉड्यूल के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में ओसामा और कमर पाकिस्तान में आतंकवाद की ट्रेनिंग भी ले चुके हैं, जो इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के निर्देश पर काम करते थे। उन्हें आईईडी लगाने के लिए दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश में उपयुक्त स्थानों की तलाश करने का काम दिया गया था। स्पेशल पुलिस कमिश्नर (स्पेशल सेल) नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि एक मल्टी स्टेट ऑपरेशन में हमने पाकिस्तान से प्रशिक्षित दो आतंकवादियों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उनमें से दो, ओसामा और कमर इसी साल ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान गए थे, जिसके बाद वे भारत लौट आए थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिला था कि एक पाक-प्रेरित और प्रायोजित संस्थाओं का समूह भारत में सिलसिलेवार आईईडी विस्फोटों को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

नीरज ठाकुर ने कहा कि मानव और तकनीकी निगरानी की मदद से यह पाया गया कि नेटवर्क विभिन्न राज्यों में फैला हुआ था। मंगलवार को हमने अलग-अलग राज्यों में एक साथ छापेमारी की और शुरुआत में पहले आरोपी शेख को राजस्थान में कोटा के पास से पकड़ा जो ट्रेन से दिल्ली आ रहा था। इसके बाद में ओसामा को दिल्ली के ओखला से और बकर को सराय काले खां से पकड़ा गया, जबकि यूपी एटीएस की टीम के साथ मिलकर कमर को इलाहाबाद से, जावेद को लखनऊ से और मूलचंद को रायबरेली से पकड़ा गया। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि चार आरोपियों और दो प्रशिक्षित आतंकवादियों की गिरफ्तारी से पाकिस्तान के आईएसआई प्रायोजित गिरोह और प्रशिक्षित आतंकवादी मॉड्यूल का अंडरवर्ल्ड सरगनाओं के साथ गठजोड़ का भंडाफोड़ हुआ है और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र तथा भारत के अन्य राज्यों में सिलसिलेवार विस्फोट करने तथा लोगों की हत्या करने की साजिश को विफल कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया है और छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें दो पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकवादी हैं। कुशवाह ने कहा कि कई राज्यों में चलाए गए अभियान में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार लोगों को आतंक की अलग-अलग योजनाओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। दाऊद इब्राहिम के भाई अनीस इब्राहिम के नजदीकी अंडरवर्ल्ड सरगना समीर को पाकिस्तान के एक व्यक्ति ने आईईडी, अत्याधुनिक हथियार और ग्रेनेड भारत के विभिन्न लोगों को सप्लाई करने का जिम्मा दिया गया था। पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान में रह रहे अनीस इब्राहिम को इस मॉड्यूल का अंडरवर्ल्ड संपर्क बताया जा रहा है।  

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा: डीआरडीओ के चार संविदा कर्मचारी गिरफ्तार, रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भुवनेश्वर 15 सितम्बर 2021। ओडिशा की बालासोर पुलिस ने मंगलवार को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के चार संविदा कर्मचारियों को रक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारी लीक करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, चारों संविदा कर्मचारी काफी समय से बालासोर जिले में डीआरडीओ […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप