भारी भरकम लहंगा छोड़ इन हसीनाओं ने साड़ी में लिए सात फेरे, फैंस को खूब भाया इनका ब्राइडल लुक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 11 दिसंबर 2023। बीते वर्षों में बॉलीवुड में कई शादियां देखने को मिलीं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे लाखों दिलों को तोड़कर अपना घर बसा चुके हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ अपने हमसफर के साथ शादी रचाई है। कई कलाकारों ने अपने ही पार्टनर से दो अलग-अलग रीति रिवाजों के साथ शादी की हैं। इसके साथ ही इन सितारों के बीच एक और नया ट्रेंड देखने को मिला है। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भारी भरकम लहंगे को छोड़कर शादी के जोड़े के रूप में साड़ी को चुना है।

आलिया भट्ट: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अप्रैल 2022 में बड़े ही साधारण तरीके से शादी रचाई थी। आलिया ने एनिमल स्टार रणबीर कपूर के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। आलिया ने अपनी शादी में लहंगे की जगह खूबसूरत साड़ी पहनी थी। अपनी शादी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं।   

नयनतारा: शाहरुख खान की फिल्म जवान में नजर आईं अभिनेत्री नयनतारा ने जून 2022 में शादी की थी। अपनी शादी में नयनतारा बला की खूबसूरत लग रही थीं। उनके लुक को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। नयनतारा ने विग्नेश शिवन के साथ सात फेरे लिए हैं। अभिनेत्री ने अपनी शादी में खूबसूरत लाल साड़ी पहनी थी। 

यामी गौतम: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम अपनी शादी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। यामी ने फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ 4 जून 2021 में शादी की थी। यामी गौतम ने खूबसूरत लाल साड़ी में सात फेरे लिए थे। अभिनेत्री ने शादी में अपनी मां की लाल साड़ी पहली थी। फैंस को उनकी शादी की तस्वीरें बेहद पसंद आई थीं।

ऐश्वर्या राय बच्चन: मिस वर्ल्ड रह चुकीं ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। ऐश्वर्या का ब्राइडल लुक आज कर सुर्खियों में छाया रहा है। ऐश्वर्या राय बच्चन अफनी शादी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने अपनी शादी में पीले रंर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी।  

Leave a Reply

Next Post

'यह कानूनी फैसला नहीं बल्कि आशा की किरण', अनुच्छेद 370 के फैसले पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 11 दिसंबर 2023। अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर की है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अनुच्छेद 370 हटाने पर सुप्रीम कोर्ट का आज का फैसला ऐतिहासिक है। जिसमें भारतीय संसद द्वारा 5 अगस्त […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर