ऐसे खुला “कन्हैया” के सपनों का “कपाट”

admin
शेयर करे
You need to add a widget, row, or prebuilt layout before you’ll see anything here. 🙂

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

(अनिल बेदाग)

मुंबई, 04 नवंबर 2025 । रीगल फिल्म्स के बैनर तले बन रही वेब सीरीज कपाट में अहम भूमिका निभा रहे हैं गुजरात के उभरते अभिनेता कन्हैया यादव। कन्हैया ने बताया कि इस वेबसीरीज के जरिए उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिला है। कई बार ऑडिशन देने के बाद अब उनकी मेहनत रंग लाई है।

अब वेबसीरीज कपाट में उन्हें एक महत्वपूर्ण किरदार मिला है, जिसे लेकर वे बेहद उत्साहित हैं। कन्हैया का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान मिलेगी।

कन्हैया यादव ने बताया कि मुंबई में कई बार ऑडिशन देने के बावजूद जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने एक्टिंग क्लास ज्वाइन कर अभिनय की बारीकियां सीखीं। कन्हैया कहते हैं, “अगर आपके अंदर टैलेंट है, तो कोई भी आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता।” इस वेबसीरीज का निर्देशन और निर्माण विनोद कुमार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शूटिंग दिल्ली और मुंबई में की जाएगी। विनोद कुमार पहले भी बॉलीवुड के कई नामी कलाकारों के साथ दर्जनों म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं और सिंगर अल्तमश फरीदी व शाहीद माल्या जैसे लोकप्रिय गायकों के साथ काम कर चुके हैं।

कन्हैया यादव का कहना है कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए सिर्फ एक मौका नहीं, बल्कि परिवार की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में पहला कदम है। वे मानते हैं कि कपाट के साथ उनका सपना साकार होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन ने गूंजाया “वाहेगुरु” का नाम

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर (अनिल बेदाग) मुंबई 04 नवंबर 2025। चार बंगला गुरुद्वारा साहिब में बीती रात आयोजित भव्य नगर कीर्तन ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और उल्लास से भर दिया। लोखंडवाला बैक रोड से शुरू हुई यह यात्रा “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों के साथ […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म