पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 9 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल, मलबे में कई जिंदगियों की दबने की आशंका…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चेन्नई 17 फरवरी 2024। मध्यप्रदेश के हरदा जैसी एक और घटना सामने आई है. तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर जांच रेस्क्यू कार्य में जुट गई है। बता दें कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में ये हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी. वहीं 2 को अस्पताल ले जाया जा रहा था, उस वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया. मामले की जांच में पता चला है कि विस्फोट फैक्ट्री के केमिकल मिक्सिंग रूम में हुआ. आसपास की 4 इमारतों को नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जिस घर में फैक्ट्री चल रही थी, वह फिस्फोट होने के बाद ढह गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि विस्फोट होने से बिल्डिंग के नीचे कई लोग मलबे में डबे हो सकते हैं। पिछले साल अक्टूबर महीने में भी विरुधुनगर जिले की दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट की घटना हुई थी. रंगापलयम और किचन्याकानपट्टी में दो अलग-अलग पटाखा फैक्ट्रियों में हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Next Post

अपनी फिल्म की रिलीज़ से पहले बाबा रामदेव से मिले संग्राम सिंह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 18 फरवरी 2024। कॉमनवेल्थ गेम्स में हैवीवेट चैम्पियन बनकर देश का नाम रौशन करने वाले पहलवान संग्राम सिंह ने दुबई में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ अपने प्रो-रेसलिंग मैच से पहले बाबा रामदेव से एक सवाल पूछा था। संग्राम सिंह ने बाबा रामदेव ने जानना चाहा था […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान