भूमि पेडनेकर को मिला ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ का सम्मान!

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 अगस्त 2023। बॉलीवुड एक्टर, भूमि पेडनेकर को इस साल इंडियन फ़िल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में प्रतिष्ठित ‘डिसरप्टर ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की युवा और बेहद होनहार अदाकारा हैं, जिन्होंने हमेशा अपने दमदार अभिनय और हर फ़िल्म में अपनी भूमिका को बखूबी निभाकर दर्शकों का मन मोह लिया है। हर जॉनर की फ़िल्म में उनकी एक्टिंग बेमिसाल रही है और अब तक उनकी हर फ़िल्म में उनका परफॉर्मेंस भी अव्वल दर्जे का रहा है, और इसी वजह से उन्हें इस जेनरेशन के सबसे शानदार एक्टर में से एक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपनी पहली फ़िल्म, ‘दम लगा के हईशा’ में लीक से हटकर बिल्कुल अलग किरदार को बड़े सहज तरीके से निभाया और बाद में ‘बधाई दो’, ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ और ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी सामाजिक मुद्दों पर बनी फ़िल्मों में अपने लाजवाब परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया। अपनी पहली फ़िल्म से लेकर आज तक, भूमि ने लगातार ऐसी भूमिकाएं निभाई हैं, जो समाज के पुराने रीति-रिवाजों को चुनौती देती हैं और उन आवाजों को दुनिया के सामने लाती हैं, जो अक्सर अनसुनी रह जाती हैं। भूमि पेडनेकर ने भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री में सिर्फ 7 साल काम किया है और इस दौरान अपनी शानदार एक्टिंग के लिए 26 अवॉर्ड जीते हैं, और इसी वजह से वह इस देश की अब तक की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

के के मेनन के मुख्य किरदार से सजी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म "लव ऑल" 25 अगस्त को होगी रिलीज़

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 अगस्त 2023। पिछले कुछ वर्षों में खेल पर आधारित बहुत सारी भारतीय फिल्मों ने सफलता का परचम लहराया है। इकबाल, दंगल, भाग मिल्खा भाग, 83 सहित कई स्पोर्ट्स ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीता है। के के मेनन के मुख्य किरदार से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण