के के मेनन के मुख्य किरदार से सजी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म “लव ऑल” 25 अगस्त को होगी रिलीज़

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 16 अगस्त 2023। पिछले कुछ वर्षों में खेल पर आधारित बहुत सारी भारतीय फिल्मों ने सफलता का परचम लहराया है। इकबाल, दंगल, भाग मिल्खा भाग, 83 सहित कई स्पोर्ट्स ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीता है। के के मेनन के मुख्य किरदार से सजी अपकमिंग फिल्म लव ऑल भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाती है। बैडमिंटन के बैकग्राउंड पर बेस्ड फिल्म लव ऑल में बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता के.के. मेनन ने एक ऐसे पिता का किरदार किया है जो अपने बेटे को बैडमिंटन में चैंपियन बनाने का ख्वाब देखता है।

लेखक निर्देशक सुधांशु शर्मा की फ़िल्म लव ऑल पिता-पुत्र के प्यारे रिश्ते को दर्शाने के साथ, बैडमिंटन के एक रोमांचक खेल को दिखाती है। यह फ़िल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। महेश भट्ट, आनंद पंडित और पुलेला गोपीचंद द्वारा प्रस्तुत, दिलीप सोनी जयसवाल, राहुल वी.दुबे और संजय सिंह द्वारा को प्रोड्यूस फ़िल्म को एम. रमेश की लक्ष्मी गणपति फिल्म्स द्वारा रिलीज किया जा रहा है।

लव ऑल 7 भारतीय भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और उड़िया के साथ सात विदेशी भाषाओं मलेशियाई, थाई, कोरियाई, स्पेनिश, जापानी, इंडोनेशिया और फ्रेंच में सबटाइटल के साथ रिलीज होने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

जीवीके के केशव रेड्डी ने आईडी प्लेटफॉर्म इक्वल के साथ भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगाया है बड़ा दांव

शेयर करे1 मिलियन भारतीय पहले से ही इक्वल का उपयोग कर रहे हैं;  100 मिलियन भारतीयों तक पहुंचने का लक्ष्य अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 अगस्त, 2023। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, जीवीके के केशव रेड्डी और उनके सह-संस्थापक, राजीव रंजन ने भारतीयों के लिए एक सहमति-प्रथम और गोपनीयता-केंद्रित मंच, इक्वल की घोषणा की […]

You May Like

खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था