रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 12 मार्च 2026। झारखंड में रामनवमी जुलूस में चलंत डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध को लेकर सियासत गरमा गई है। इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधानसभा के बाहर और अंदर जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं सत्ता पक्ष ने स्पष्ट किया कि यह फैसला सरकार का नहीं बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन है।

‘फैसले को वापस ले सरकार’
भाजपा विधायक रोशनलाल ने सरकार पर हिंदू त्योहारों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि रामनवमी करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा पर्व है। ऐसे में जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाना हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस फैसले को तुरंत वापस ले। भाजपा विधायकों का कहना है कि जब भी हिंदू त्योहार आते हैं, तब सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करने लगती है। उनके अनुसार खासकर हजारीबाग की रामनवमी पूरे देश में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है, जहां कई दिनों तक जुलूस, अखाड़े और धार्मिक आयोजन होते हैं।

‘क्या हिंदुओं को धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा’
विपक्ष का विरोध केवल विधानसभा परिसर तक सीमित नहीं रहा। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, भाजपा विधायक अंदर भी नारेबाजी करते नजर आए। इस दौरान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर रामनवमी में डीजे नहीं बजेगा तो क्या हिंदुओं को धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिंदू त्योहारों के दौरान ही पाबंदियां लगाती है और हजारीबाग में प्रशासन लोगों को धमकाता है।

‘कोर्ट के आदेश का पालन कर रही सरकार’
वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार केवल न्यायालय के निर्देशों का पालन कर रही है। कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि अदालत के निर्देश के अनुसार रात 10 बजे के बाद तेज ध्वनि वाले डीजे और लाउडस्पीकर बजाने की अनुमति नहीं है, इसलिए प्रशासन उसी नियम का पालन करा रहा है।

यह किसी धर्म विशेष का मामला नहीं
इस मुद्दे पर संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने भी सदन में स्पष्ट किया कि यह किसी धर्म विशेष का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि अदालत के आदेश के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तेज ध्वनि वाले म्यूजिक सिस्टम पर प्रतिबंध है और सरकार उसी नियम का पालन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा उठाकर समाज का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। रामनवमी जैसे आस्था के पर्व पर डीजे प्रतिबंध को लेकर झारखंड में विवाद अब राजनीतिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है। सड़क से लेकर सदन तक गूंज रहे नारों के बीच यह मुद्दा फिलहाल शांत होता नजर नहीं आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर सिंगरौली 12 मार्च 2026। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि किशोर पिछले दो दिन से अचानक […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग