1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार

admin
शेयर करे

केसीसी घोटाले में कार्रवाई तेज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सरगुजा, 20 जुलाई 2026। जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण वितरण में सामने आए करीब 1.92 करोड़ रुपये के कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण में सीतापुर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से बहुचर्चित घोटले की जांच ने और गति पकड़ ली है।

पुलिस के मुताबिक इस मामले में थाना सीतापुर में अपराध दर्ज है, जिसकी जांच भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत की जा रही है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पेटला शाखा में 127 किसानों के हस्ताक्षरों की कथित जालसाजी कर उनके खातों से 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये का भुगतान कर दिया गया। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में तत्कालीन शाखा प्रबंधक, सहायक लेखापाल, कैशियर, सामान्य सहायक, दैनिक वेतनभोगी कंप्यूटर ऑपरेटर तथा संबंधित समिति प्रबंधक सहित कई कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध बताई थी। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

जांच के क्रम में पुलिस ने सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अखोराकला निवासी दीपक कुमार चक्रधारी (29) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को 19 जुलाई को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है। घोटाले में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज

शेयर करेइसी सत्र से 50 सीटों पर शुरू होगी पढ़ाई – विजय शर्मा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कबीरधाम, 20 जुलाई 2026। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू करने की […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला