सुरक्षाबलों ने नक्सली कैंप को किया ध्वस्त, मुठभेड़ में तीन ढेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। यहां जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया है। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक बरामद किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस का दावा है कि गोलीबारी में तीन नक्सलियों को भी मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया, बीजापुर के मोदकपाल थाना क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों के खिलाफ तीन दिन पहले ऑपरेशन शुरू किया था। कैंप को ध्वस्त करने और तीन नक्सलियों को ढेर करके, पूरे तीन दिन बाद जवान मुख्यालय लौटे हैं। हालांकि, अभी तक किसी नक्सली का शव बरामद नहीं किया गया है। 

पहाड़ी पर लगाया था कैंप 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि बोंगला-पुंगर के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में 25 से 30 नक्सलियों ने कैंप लगाया है। सभी नक्सली हथियारों से लैस हैं। सूचना के बाद डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ 229 बटालियन को मौके पर रवाना किया गया। 

जवानों को देखते ही शुरू हुई फायरिंग 
अधिकारियों ने बताया, जवान सात अगस्त को नक्सलियों के इलाके में पहुंचे। उनके पहुंचते ही नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। इसके बाद सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें तीन नक्सलियों को मार गिराया गया। भारी फायरिंग के चलते नक्सली वहां से भाग गए। इसके बाद जवानों ने उनके कैंप को तहस-नहस कर दिया। अधिकारियों ने बताया सर्च ऑपरेशन के दौरान एक नक्सली घायल अवस्था में मिला, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं कैंप से भारी मात्रा में हथियार बरादम हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

एलएंडटी की मुंबई तटीय सड़क परियोजना ने टनल बोरिंग में कायम किया विश्व रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 10 अगस्त 2022।  ईपीसी प्रोजेक्ट्स, हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग एंड सर्विसेज में जुटी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो ने आज घोषणा की कि उसकी 12.19 मीटर डायस्लरी टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन), जिसका नाम ‘मावला’ है ने एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। प्रतिष्ठित मुंबई तटीय […]

You May Like

सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार....|....शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!