महाराष्ट्र में कोरोना का खतरा और बढ़ा, नागपुर में अब 31 मार्च तक कठोर लॉकडाउन, तेजी से बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 20 मार्च 2021। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नागपुर में 31 मार्च तक हार्ड लॉकडाउन लगा दिया गया है। पहले यह लॉकडाउन 21 मार्च तक लगाया गया था। राज्य के ऊर्जा मंत्री और शहर के अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रखने का ऐलान किया। शहर में शुक्रवार को 25,681 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही कुल पॉजिटिव केस बढ़कर 24,22,021 हो गए हैं।

CM ने बिना डर के टीका लगवाने को कहा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नंदुरबार में पत्रकारों से बात करते हुए वायरस से बचाव के लिए बिना किसी डर के टीका लगवाने की अपील की है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि लॉकडाउन एक विकल्प है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि लोग खुद नियमों का पालन करेंगे। राज्य में कोरोना गाइडलाइन्स को भी सख्त कर दिया गया है।

इस महीने धारावी में 62% बढ़े कोरोना मरीज

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती यानी धारावी में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मार्च में अब तक कोरोनावायरस के 272 मामले आए हैं, जबकि फरवरी में कुल 168 मामले आए थे। इस हिसाब से संक्रमण के मामले 62% बढ़े हैं। BMC के जी-नॉर्थ के सहायक निगम आयुक्त किरण दिघवकर ने कहा कि धारावी में संक्रमण के बढ़ते मामले प्रशासन के लिए खतरे की घंटी है। हालांकि, उनका कहना है कि वे पिछले साल के मुकाबले इस बार स्थिति से निपटने के लिए बेहतर तरीके से तैयार हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब जो मामले आ रहे हैं वे झुग्गी बस्ती के अलग-अलग इलाकों से हैं, न कि किसी एक जगह से। धारावी में अब भी 72 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। अभी तक इस महामारी की चपेट में आए 4,133 लोगों में से 3,745 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि 316 लोगों की मौत हो चुकी है। यह झुग्गी बस्ती 2.5 वर्ग किलोमीटर से भी ज्यादा क्षेत्र तक फैली है।

एक दिन में संक्रमण का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 25,681 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। नए संक्रमितों का यह आंकड़ा बीते 28 नवंबर 2020 के बाद सबसे अधिक है। उस दिन 41,815 मरीज मिले थे। यह संख्या देश में कुल मिले मरीजों का करीब 63% है। महाराष्ट्र में 2.85 लाख कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है। राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 24 लाख 22 हजार 21 पर पहुंच गई है।

कोरोना की नई गाइडलाइन…

  1. महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर सभागारों को 31 मार्च तक 50% क्षमता के साथ ही चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन किया गया तो महामारी खत्म होने तक उन्हें बंद किया जा सकता है।
  2. स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा को छोड़ बाकी निजी कार्यालयों को 50% क्षमता के साथ खोलने का निर्देश दिया गया है।
  3. मॉल या शॉपिंग सेंटर्स में जाने वालों के लिए बीएमसी ने एंटीजन टेस्ट या निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है।
  4. सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह की अनुमति नहीं है। शादी और संबंधित कार्यक्रम में मेहमानों की संख्या 50 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर इन नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो आयोजन स्थल के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  5. किसी व्यक्ति के अंतिम संस्कार में 20 लोगों से ज्यादा की अनुमति नहीं है।

नागपुर के अलावा महाराष्ट्र के इन शहरों में बढ़ी पाबंदियां

  1. नाशिक में शाम 7 से लेकर सुबह 7 बजे तक सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
  2. ठाणे में 31 मार्च तक 16 हॉटस्पॉट्स पर लॉकडाउन लगाया गया है।
  3. उस्मानाबाद में रात 9 से लेकर सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी है। यहां साप्ताहिक बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
  4. पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक पाबंदियां रहेंगी। शाम के वक्त गार्डन और पार्क बंद रहेंगे। होटल और रेस्त्रां केवल रात 10 बजे तक संचालित हो सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद को स्‍पाइसजेट का खास सम्मान, पूरे प्लेन पर छाप दी एक्टर सी बड़ी सी तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान लाखों प्रवासी मजदूरों को बसों, ट्रेनों और हवाई जहाज से उनके घरों तक मुफ्त में पहुंचाया।  उसके बाद तमाम लोगों के रहने-खाने का इंतजाम किया, ट्विटर (Twitter) पर अब तक लोगों की एक ट्वीट पर मदद […]

You May Like

3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया बड़ा ऐलान....|....भारत की नारी शक्ति की उपलब्धियां गौरव का स्रोत हैं: पीएम मोदी....|....कलचा गांव में रंग लगाने के विवाद में दो लोगों की हत्या, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार....|....दिल्ली के बाजारों में युद्ध का असर, इलेक्ट्रॉनिक सामान महंगा; बासमती चावल के दाम गिरे....|....भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट....|....बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने की खुशी पड़ी जिंदगी पर भारी, ओडिशा में पांच स्कूली छात्रों की डूबने से मौत....|....ईरान के कई तेल डिपो पर अमेरिका और इस्राइल का बड़ा हमला, तेहरान में धुएं और आग से दहशत....|....अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज