झारखंड में रद्द हुआ भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कार्यक्रम, किसान आंदोलन में शामिल होंगे राहुल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 14 फरवरी 2024। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को शुरू होने वाला था, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया है। पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए गए, जिस वजह से यहां कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। दरअसल, पंजाब के किसान अपनी मांगों के लिए दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे हैं। 

झारखंड में रद्द हुआ कार्यक्रम
गढ़वा जिले के रंका में मनरेगा श्रमिकों के साथ निर्धारित बातचीत अब कांग्रेस के जयराम रमेश और पार्टी के अन्य नेता करेंगे। बुधवार को राहुल गांधी छत्तीसगढ़ से गढ़वा जिले से झारखंड में प्रवेश करने वाले थे। कांग्रेस की प्रवक्ता सोनल शांति ने बताया, ‘मंगलवार की देर रात निर्णय लिया गया, जिसके बाद झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कार्यक्रम को रद्द किया गया।’ उन्होंने आगे कहा कि बाद में इस यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस के अन्य नेता करेंगे मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात
कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, एनएसयूआई प्रभारी कन्हिया कुमार और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुधवार को रंका में मनरेगा श्रमिकों से मुलाकात करेंगे। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी का शामिल होना तय है। 

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि राहुल गांधी को एक विशेष उद्देश्य से दिल्ली जाना पड़ा। झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पहला चरण दो फरवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद छह फरवरी को राहुल गांधी ओडिशा में प्रवेश किए। 15 फरवरी को बिहार जाने से पहले दो दिन के लिए राहुल झारखंड में फिर से कार्यक्रम करने वाले थे। बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से हुई थी और इस यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। 

Leave a Reply

Next Post

भारतवर्ष में हजारों वर्ष पूर्व से खेला जा रहा है कबड्डी- त्रिलोक चंद्र श्रीवास

शेयर करेबेलतरा क्षेत्र के निपानिया में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 14 फरवरी 2024। कबड्डी का खेल विशुद्ध भारती खेल है, प्राचीन समय में भी पौराणिक समय में भी कबड्डी हमारे देश में खेला जाता था, कबड्डी का खेल इतना लोकप्रिय है कि हमारे देश में इस […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान