भोपाल के बैरसिया में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 12 घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 15 जनवरी 2026। भोपाल के बैरसिया में मकर संक्रांति के दिन पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के 12 लोग घायल हुए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र बैरसिया थाना अंतर्गत बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 10 लोग लोडिंग वाहन में सवार थे और दो लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। लोडिंग वाहन में सवार सभी 15 लोग एक ही परिवार के थे और गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदापुरम में नर्मदा स्नान करने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीत्कार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा, विधायक विष्णु खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चौरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी अस्पताल पहुंचकर घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। हादसा लोडिंग वाहन के तेज रफ्तार में होने के कारण घटित होना बताया जा रहा है। हालांकि घायलों के बयान अभी नहीं हो सके हैं। स्थिति ठीक होने के बाद बैरसिया पुलिस सभी घायलों के बयान दर्ज करेगी।

बैरसिया थाना प्रभारी वीरेन्द्र सेन ने बताया कि विदिशा जिले के सिरोंज थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार के 15 लोग नर्मदापुरम जा रहे थे। श्रद्धालुओं को नर्मदापुरम लेकर जा रहा लोडिंग वाहन बीती रात जब ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा थ, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर और ट्राली से टक्कर हो गई। हादसे में लोडिंग वाहन की रफ्तार अधिक होने के कारण वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोडिंग वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वाहन के क्षतिग्रस्त होने से कई घायल और मृतक वाहन के अंदर ही फंस गए थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका है।

इन लोगों की गई जान
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में लक्ष्मीबाई अहिरवार, बबली बाई, हरि बाई, दीपक, मुकेश अहिरवार शामिल हैं। 

इनका बैरसिया में चल रहा इलाज
अहिरवार परिवार के ही सूरज, विनीता, पुनीत, मोनिका, महक, नूरी बाई, लल्लू, प्रदीप, ज्योति का बैरसिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लाग भी घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

24 घंटे में अज्ञात चोरी का पर्दाफाश: कबाड़ की दुकान तक पहुंची जांच; मुंगेली पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंगेली 15 जनवरी 2026। मुंगेली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी गए विद्युत सामग्री को बरामद करते हुए एक कबाड़ी खरीददार सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप