भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रुड़की, 26 सितंबर 2026। रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह ऑनर किलिंग की घटना से सनसनी फैल गई। एक भाई ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह झबरेड़ी कलां गांव में अमन उर्फ भरोसी सिंह (20) ने अपनी बहन रूपा (22) और पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना (24) को गोली मार दी। दोनों के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के सभी कारणों की जांच कर  रही है।

प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, एसएचओ मंगलौर भगवान मेहर, एसएसआई दीप कुमार तथा झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी अमन उर्फ भरोसी सिंह की भूमिका सामने आई है। उसके संबंध में स्थानीय स्तर पर गैंग से जुड़े होने की भी जानकारी भी पुलिस बता रही है।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मामला ऑनर किलिंग का भी होना बताया जा रहा है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया है कि प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि आरोपी के ऊपर झबरेड़ा थाने में पहले भी एक अपराध की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

बैड बॉय अंदाज में विक्की कौशल, ‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

शेयर करेलव एंड वॉर’ में विक्की कौशल का नया अवतार छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 26 सितंबर 2026। संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लगातार दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब विक्की कौशल का फर्स्ट लुक सामने आते ही […]

You May Like

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर नहीं थम रहे हमले....|....'भारत-अमेरिका संबंधों में अड़चन रहा है व्यापार'....|....एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड: महिला कबड्डी में लगातार 5वीं बार मेडल....|....बैड बॉय अंदाज में विक्की कौशल, ‘लव एंड वॉर’ के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच....|....भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली....|....बृजभूषण सिंह के बरी होने के खिलाफ 28 सितंबर को सुनवाई....|....रावण के अत्याचार से डोली धरती....|....रसोई में महंगाई की आग, जनता पूछ रही है अच्छे दिन आखिर किसके आए? - कांग्रेस....|....दृश्यम’ का आखिरी राज़ खुलेगा, 2 अक्टूबर को होगा कहानी का सबसे बड़ा खुलासा....|....गेहूं लोड ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 6 मौतें