इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इस्राइल, 11 नवंबर 2026। इस्राइल की डिफेंस कंपनी ‘रफेल’ (रफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स) ने बुधवार सुबह एक नई लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल ‘सुपर आइस’ का अनावरण किया। अपने पिछले वर्जन की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली वारहेड ले जाने और लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम है।

कंपनी के अनुसार, सुपर आइस मिसाइल 1,000 पाउंड (करीब 454 किलोग्राम) का वारहेड ले जा सकती है। यह वारहेड मार्क-83 बम के अनुरूप है। मिसाइल को लड़ाकू विमानों, नौसैनिक पोतों और जमीन आधारित लॉन्चरों सहित अलग-अलग प्लेटफॉर्म से दागा जा सकता है। कंपनी का कहना है कि इससे सैन्य अभियानों के संचालन में मदद मिलेगी।

रफेल द्वारा पहले विकसित की गई क्रूज मिसाइलों- जैसे ‘आइस ब्रेकर’ और ‘सी ‘ब्रेकर’- में 250 पाउंड तक का वॉरहेड ले जाने की क्षमता थी और इनकी रेंज 300 किलोमीटर तक थी। ‘सुपर आइस’ की सटीक रेंज का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसे “जटिल ऑपरेशनल (सैन्य अभियानों) जरूरतों को पूरा करने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों व लंबी दूरी पर मौजूद महत्वपूर्ण रणनीतिक लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।”

कंपनी के मुताबिक, इस मिसाइल में कई उन्नत क्षमताएं शामिल हैं। इनमें स्वायत्त नेविगेशन प्रणाली (ऑटोनॉमस नेविगेशन सिस्टम), जमीन की भौगोलिक बनावट के अनुरूप कम ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता, हर मौसम में संचालन और विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों पर अत्यधिक सटीक हमला करने की क्षमता शामिल है।

कांगो में इबोला संक्रमण के मामले बढ़कर 11 हजार के पार पहुंच गए हैं। यह आंकड़ा देश में इस प्रकोप की गंभीरता को दर्शाता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 11,042 लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 5,387 लोगों की मौत हो गई है। यानी संक्रमितों में से करीब आधे लोगों ने जान गंवाई है। यह देश में इबोला का अब तक का सबसे घातक प्रकोप है। मई के मध्य में इस प्रकोप की घोषणा के बाद से कांगो के अधिकारी संक्रमण पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इसके पीछे कई वजहें हैं, जिनमें संघर्ष और स्वास्थ्य व्यवस्था का संकट भी शामिल है। इस प्रकोप के लिए जिम्मेदार बुंडिबुग्यो वायरस का अब तक कोई ज्ञात टीका या इलाज उपलब्ध नहीं है। यह संक्रमण देश के 26 में से आठ प्रांतों तक फैल चुका है।

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मंगलवार को कहा कि चुनावों में डेमोक्रेट्स की जीत के बावजूद, व्यापार समझौतों पर ट्रंप प्रशासन को ही मुख्य फैसला लेना है। कनाडा व्हाइट हाउस से व्यापार समझौते की उम्मीद रखेगा। अमेरिका में राष्ट्रपति और कार्यकारी ही व्यापार समझौतों पर निर्णय लेते हैं। डेमोक्रेटिक जीत से कनाडा दुविधा में है कि वह शुल्कों में कमी वाला समझौता माने या मुक्त व्यापार पर अड़ा रहे। कनाडा ने अगस्त में संप्रभुता और सांस्कृतिक सुरक्षा से जुड़ी अमेरिकी मांगों के कारण व्यापार वार्ता निलंबित की थी। ट्रंप ने कनाडाई सामान पर 50 फीसदी शुल्क लगाया, जिसके बाद कनाडा ने भी जवाबी कार्रवाई की। वाशिंगटन के साथ अभी भी कुछ कठिन मुद्दे अनसुलझे हैं। वह अगले सप्ताह एपेक शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलेंगे। चीन के साथ कनाडा के आर्थिक संबंध में अमेरिका के बीजिंग के साथ संबंधों की तुलना में कम सुरक्षा जोखिम हैं।

Leave a Reply

You May Like

इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल....|....यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन....|....अखिलेश यादव बोले - यूपी में लड़ाई 80-20 की नहीं 95-05 की है....|....दो सौ करोड़ का बजट, फिर भी सफाई में फिसला भोपाल....|....नर्मदा किनारे मिली जबड़े जैसी रहस्यमयी आकृति....|....ग्वालियर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी....|....दिवाली पर कांग्रेस के बयान को लेकर भड़के सुधांशु त्रिवेदी....|....'सिग्नल रेड है कुछ भी काम नहीं कर रहा': लोको-पायलट के बोलते ही आई धड़ाम की आवाज....|....किसान सभा के नेतृत्व में सैकड़ों ठेका मजदूरों ने 7 घंटे रानी अटारी खदान बंद करते हुए किया कोल परिवहन बंद....|....एअर इंडिया की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी