बस्तर जिले के कोचिंग सेंटर का बुरा हाल,18 कोचिंग सेंटरों में खामियां उजागर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 28 जून 2026। लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आगजनी की घटना के बाद बस्तर जिले में भी कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले बच्चों के जिंदगी को देखते हुए निरीक्षण किया गया। जहां 2 स्कूलों के साथ ही 18 कोचिंग सेंटर का हाल काफी बुरा है। इन कोचिंग सेंटर में निरीक्षण के दौरान सभी कोचिंग सेंटर में कमियां पाई गई सिर्फ फायर एक्सटिंग्युशर रखे हुए हैं। कई कोचिंग सेंटर में फायर एग्जिट एवं फायर एक्सटिंग्यूशर भी नहीं है। अगर कोई घटना घटित होती है तो बचने का भी कोई भी रास्ता नही है। बता दे कि महानिदेशक एवं निदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा रायपुर के आदेश के अनुसार जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं स्कूलों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 18 कोचिंग सेंटर एवं 2 शैक्षणिक संस्थानों को दो दिन पूर्व नियमानुसार नोटिस जारी कर निरीक्षण की सूचना दी गई थी।

निर्धारित समय पर अधिकारियों द्वारा सभी संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आई। अधिकांश कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी के नाम पर केवल फायर एक्सटिंग्युशर रखे हुए पाए गए, जबकि कई संस्थानों में यह भी उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा कई जगहों पर फायर एग्जिट, इमरजेंसी निकासी मार्ग एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह से नदारद मिलीं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कोचिंग संचालकों, कर्मचारियों एवं प्रबंधन को बुलाकर फायर सेफ्टी नियमों की जानकारी दी और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही सभी को तत्काल आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, फायर एग्जिट बनाने एवं संपूर्ण फायर सेफ्टी सिस्टम को जल्द से जल्द अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय के भीतर फायर सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया गया, तो संबंधित संस्थानों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कीजाएगी। इस कार्रवाई का उद्देश्य छात्रों एवं स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को रोका जा सके।

Leave a Reply

Next Post

मोहर्रम जुलूस मामले की जांच में विवाद, गलत घर में पहुंची पुलिस; समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर उज्जैन 28 जून 2026। उज्जैन के बड़नगर में मोहर्रम जुलूस के दौरान 23 जून को 40 फीट ऊंचाई पर टाटा मैजिक वैन लटकाकर उसमें विस्फोट करने के मामले की पुलिस जांच विवादों में घिर गई। अडान मोहल्ला में आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस टीम गलती से […]

You May Like

कैप्टन स्मित मच्छार ने जख्मी हालत में बचाई लोगों की जान....|....केंद्रीय मंत्रिमंडल से 1789 करोड़ की योजना मंजूर....|....आईआरएफसी को 396 करोड़ का जीएसटी नोटिस....|....एंबुलेंस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भीषण भिड़ंत....|....भिलाई इस्पात संयंत्र से 100 किलोग्राम कॉपर केबल चोरी....|....सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज....|....ग्राम सभाओं में दो अक्टूबर से विकसित ग्राम पंचायत योजना की कवायद तेज....|....वैभव बैस बोले- युवा कांग्रेस के चुनाव में फर्जी वोटर का उपयोग....|....यात्रियों से भरी नाव के इंजन से उठीं आग की लपटें....|....राहुल गांधी के बालाघाट दौरे पर भाजपा का तंज