अभिनेत्री शनाया शर्मा ने फिल्म अजब गजब इश्क के लिए महाकालेश्वर और द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/(अनिल बेदाग)

मुंबई 28 दिसंबर 2024। अभिनेत्री शनाया शर्मा, जो जल्द ही अपनी आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म अजब गजब इश्क में दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं, हाल ही में उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर और गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। शनाया ने फिल्म की सफलता के लिए आशीर्वाद लिया और अपनी नई शुरुआत के लिए ईश्वर का धन्यवाद किया। शनाया ने सोशल मीडिया पर अपने मंदिर दर्शन की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह पारंपरिक परिधान में पूजा-अर्चना करती नजर आईं। उनकी सादगी और श्रद्धा ने उनके प्रशंसकों को प्रभावित किया। अपने अनुभव को साझा करते हुए शनाया ने कहा, “इन पवित्र स्थलों पर जाना मेरे लिए एक बहुत ही सकारात्मक और आत्मिक अनुभव रहा। मैं आभारी हूं कि इस नई यात्रा की शुरुआत आशीर्वाद के साथ कर पाई। मुझे उम्मीद है कि अजब गजब इश्क दर्शकों के दिलों को छुएगी और उनके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। धनंजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित और गगन वर्मा के अधिश्री फिल्म्स बैनर तले बनी अजब गजब इश्क रोमांस और कॉमेडी का अनूठा मेल है। फिल्म में शनाया एक जीवंत और सहायक दोस्त की भूमिका निभा रही हैं, जो कहानी में आकर्षण और हास्य का तड़का लगाती हैं।

शनाया शर्मा का यह आध्यात्मिक सफर उनके समर्पण और विश्वास को दर्शाता है। जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज नजदीक आ रही है, प्रशंसकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। शनाया के इस कदम ने फिल्म के प्रति उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।

Leave a Reply

Next Post

टीममेट की शादी में दिलों को छू लेगा ग्लोबल स्टार नोरा फतेही का सरल व्यवहार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 28 दिसंबर 2024। ग्लोबल सेंसेशन नोरा फतेही ने एक बार फिर अपने दिल छूने वाले व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया, जब उन्होंने अपने टीममेट की शादी में भाग लेने के लिए उनके घर पहुंची। नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक व्लॉग साझा […]

You May Like

'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा....|....भाजपा सरकार ने सड़कों को गड्ढों में बदल दिया: कांग्रेस....|....श्रद्धा से श्रिया तक नथ का नूर, गणेश उत्सव में सितारों ने दिखाया देसी ग्लैमर....|....परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर....|....ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा