बिलासपुर में IT की रेड: इंडस कोल वाशरी और सुमित फीडर्स के दफ्तर में छापा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 22 दिसम्बर 2021 । आयकर विभाग की टीम ने छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारियों को अपने रडार में लिया है। बुधवार की सुबह कोरबा के कोयला कारोबारी भगवान दास अग्रवाल के बिलासपुर स्थित इंडस कोल वाशरी के साथ ही सुमित कोल फीडर्स के ऑफिस में छापेमारी की गई है। टीम के सदस्य यहां कर चोरी की आशंका से दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

आयकर विभाग की टीम मंगलवार की रात ही बिलासपुर के चकरभाठा स्थित होटल पहुंचे थे। जहां उन्होंने छापेमारी की योजना बनाई। तड़के टीम के सदस्य कोरबा के साथ ही बिलासपुर में इंडस कोलवाशरी के लिए रवाना हुए। टीम के ज्यादातर सदस्य कोरबा में है। जहां कोयला कारोबारी भगवान दास अग्रवाल के ठिकानों में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही उनके गतौरी स्थित इंडस कोलवाशरी में भी दस्तावेजों के साथ कोयला भंडारण की जानकारी एकत्र की जा रही है।

आयकर विभाग की एक टीम रायपुर के कोयला कारोबारी सुमित अग्रवाल व उनके भाई अमित अग्रवाल के यहां भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सुमित अग्रवाल का बिलासपुर में भी मकान है। जिसे उन्होंने किराए पर दे दिया और यहां उनका दफ्तर संचालित होता है। आयकर विभाग यहां ऑफिस में दस्तावेज खंगाल रही है।

कोयला कारोबारियों के कर चोरी की आशंका
आयकर सूत्रों के अनुसार सुमित अग्रवाल के कोयले का कारोबार पहले बिलासपुर में चलता था और उनका निवास भी था। लेकिन, अब उनका परिवार रायपुर शिफ्ट हो गया है। कोरबा व रायपुर के दोनों कोयला कारोबारी के बड़े पैमाने पर कर चोरी करने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की जा रही है। भगवान दास अग्रवाल का ज्वैलरी का भी कारोबार है। आयकर विभाग की टीम उनके यहां आय-व्यय की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Next Post

चीनी मोबाईल कंपनियों पर आयकर विभाग की रेड, दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर दबिश देकर गड़बड़ी खंगाल रहा विभाग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 22 दिसम्बर 2021 । आयकर विभाग को भारत में संचालित चीनी कंपनियों पर  इंकम टैक्स में गड़बड़ी का अंदेशा है। जिसके बाद अब चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। देश के कई शहरों में बुधवार को चीनी […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर