अदरक नहीं बल्कि इस मसाले की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे, वजन भी हो सकता है कम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 10 मई 2024। भारतीय घरों में सुबह की शुरूआत आमतौर पर गर्म-गर्म चाय की चुस्कियों के साथ ही होती है. यह दूध वाली चाय अदरक और अलग-अलग मसालों से बनकर तैयार होती है. लेकिन, इस दूध वाली चाय के बजाय अगर आप अपने दिन की शुरूआत हल्दी वाली चाय से करते हैं तो शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. हल्दी वाली चाय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है. हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं जो सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं।

हल्दी की चाय बनाने के लिए एक कप पानी में कच्ची हल्दी का छोटा टुकड़ा डाला जा सकता है. इस पानी को पकाएं और फिर छानकर कप में निकाल लें. बस तैयार है हल्दी की चाय. कच्ची हल्दी ना हो तो हल्दी पाउडर डालकर भी हल्दी की चाय बना सकते हैं. इस चाय को बनाकर ठंडा करके फ्रिज में 24 घंटों तक भी रखा जा सकता है. लेकिन, इसे ताजा पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।

पाचन होता है बेहतर – हल्दी की चाय पाचन को दुरुस्त रखने के लिए भी पी जा सकती है. इस चाय के हेल्दी एंजाइम्स पेट के लिए अच्छे साबित होते हैं. डाइजेस्टिव हेल्थ सुधारने के लिए हल्दी की चाय पीने के अलावा खानपान में हल्दी डाली जा सकती है. वहीं, वजन कम होने में भी इस चाय का असर दिख सकता है।

मजबूत होती है इम्यूनिटी – एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीवायरल समेत एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होने के चलते हल्दी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करती है. मजबूत इम्यूनिटी (शरीर को रोगों का घर नहीं बनने देती और इंफेक्शंस का खतरा कम होता है.।

दिल की दिक्कतें होती हैं कम – हल्दी के सेवन से दिल की दिक्कतें कम हो सकती हैं. इस मसाले के फायदे ब्लड प्रेशर कम करने, ब्लड क्लोटिंग रोकने और हाई कॉलेस्ट्रोल लेवल्स कम होने में देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली, कहा- झामुमो आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 10 मई 2024। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के दुमका में आज एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में उन्होंने झारखंड के सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जमकर निशाना साधा। रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने झामुमो के […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड