सुंदरगढ़ में दो गुटों के बीच झड़प में तीन महिला समेत पांच की मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भुवनेश्वर 30 अक्टूबर 2024। ओडिशा के सुंदरगढ़ में घुमंतू गुटों के बीच झड़प में तीन महिलाएं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस झड़प में चार अन्य घायल भी हुए हैं। यह घटना मंगलवार देर रात करमाडीही गांव में घटी। दरअसल, झड़प एक व्यक्ति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर शुरू हुई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिद्वंद्वीसमूह ने पांच लोगों की हत्या कर दी। पश्चिमी रेंज की डीआइजी ब्रिजेश रे ने कहा कि चारों घायलों का सुंदरगढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में इलाज जारी है। 

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दूसरे समूह के कुछ लोग धारदार हथियारों के साख गांव में घुस गए थे और दूसरे गुट के सदस्यों पर हमला करने लगे। इस मामले की जांच जारी है। दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्कॉड मौजूद हैं।

Leave a Reply

Next Post

जन नेता त्रिलोक श्रीवास बेलतरा विधानसभा के दर्जनों ग्रामों में काली पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 09 नवंबर 2024। बिलासपुर जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश तथा गुजरात ,मार्गदर्शक -जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्र.1, बिलासपुर / पार्षद -वार्ड क्रमांक 68 नगर निगम बिलासपुर, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव