प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया रोमांच: 15 नवंबर को होगा भारत का सबसे बड़ा सिनेमाई खुलासा!

admin
शेयर करे

50,000 फैंस के बीच रचेगा इतिहास ‘ग्लोबट्रॉटर’

अनिल बेदाग

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 12 नवंबर 2025। ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने फैंस से कहा है—“तैयार हो जाइए अब तक के सबसे बड़े खुलासे के लिए!”। उनके इस ऐलान ने 15 नवंबर को होने वाले ग्रैंड ग्लोबट्रॉटर इवेंट को सुर्खियों के केंद्र में ला दिया है। राजामौली के निर्देशन और सुपरस्टार महेश बाबू की मौजूदगी के साथ, रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला यह इवेंट भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। करीब 50,000 फैंस के जुटने की उम्मीद के साथ यह आयोजन अब तक का सबसे बड़ा लाइव फैन इवेंट बनने जा रहा है। हाल ही में पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुम्भा’ लुक सामने आने के बाद दर्शकों की जिज्ञासा और भी बढ़ गई है। प्रियंका की करिश्माई मौजूदगी और राजामौली की दूरदर्शी सोच इस इवेंट को ग्लोबल आकर्षण में बदलने वाली है।

सिनेमा प्रेमियों को उम्मीद है कि इस दिन कोई ऐसा खुलासा होगा, जो भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की दिशा बदल देगा। 15 नवंबर की तारीख अब सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि भारतीय मनोरंजन के लिए ‘ऐतिहासिक मोड़’ बनने जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

शरीर में इस विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 12 नवंबर 2025। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कई लोग रजाई और कंबल से बाहर निकलना मुश्किल समझते हैं। लेकिन कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा ठंड लगती है। इतना कि हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं, या वे दूसरों के मुकाबले जल्दी सिहर जाते […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला