किसानों को नियमों के जाल में फंसाया जा रहा है, गिरदावली ठप, पटवारी भी परेशान, कैसे होगी धान खरीदी?- कांग्रेस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 30 सितंबर 2026। भुइयां ऐप को अचानक ब्लॉक कर पीवी (फसल भौतिक सत्यापन) ऐप की बाध्यता थोपने तथा संयुक्त खातेदारों के लिए सभी का पंजीयन अनिवार्य करने के आदेश को किसान विरोधी अव्यावहारिक फैसला बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार के इस तुगलकी फरमान से एग्रीस्टैक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की पूरी प्रक्रिया ठप हो गई है। भाजपा सरकार एक तरफ पारदर्शी और सुगम धान खरीदी का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ हर कुछ हफ्तों में नियमों में उलझाऊ बदलाव कर रही है। छत्तीसगढ़ का किसान आज बेहद आक्रोशित और असमंजस में है। धान खरीदी का सीजन आने वाला है, लेकिन साय सरकार रोज नए नियम थोपकर किसानों को परेशान करने में लगी है। पहले संयुक्त खातेदारों में सभी सदस्यों के पंजीयन की अनिवार्य शर्तों का फंदा डाला गया, और अब भुइयां ऐप को ब्लॉक करके पीवी ऐप की ऐसी बाध्यता थोप दी गई है, जिससे पटवारी से लेकर किसान तक सड़कों पर भटक रहे हैं। यह कोई तकनीकी सुधार नहीं, बल्कि किसानों को पंजीयन से वंचित करने का भाजपाई षड्यंत्र है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि नए पीवी ऐप के संदर्भ में पटवारियों के पास स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं हैं, न ही उन्हें कोई प्रशिक्षण दिया जाए, बिना तैयारी के नया सिस्टम जबरिया थोप दिया गया, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। खरीफ फसलों की गिरदावली का काम बीच रास्ते में अटक गया है। संयुक्त खातेदारों के लिए सभी हिस्सेदारों का पंजीयन अनिवार्य करने से पारिवारिक विवाद बढ़ रहे हैं और बुजुर्ग, महिलाएं या बाहर रहने वाले हिस्सेदारों के कारण पूरा परिवार पंजीयन से वंचित हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बार-बार नियम बदलने से छोटे और सीमांत किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं, निंदाई गुड़ाई का काम छोड़कर किसान मंडियों और तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अन्नदाता को नौकरशाही का मोहताज बनाने वाली यह व्यवस्था छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार डिजिटल इंडिया के नाम पर “डिजिटल नकेबबंदी” करके धान खरीदी के आंकड़े कम करने और सरकारी खजाना बचाने की साजिश कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जब धान खरीदी की प्रक्रिया के नीतिगत निर्णय तय है, प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तब अचानक भुइयां ऐप को बंद करके नया पीवी ऐप थोपने का औचित्य क्या है? गिरदावली का काम बीच रास्ते में क्यों अटका हुआ है, और क्या सरकार नियत समय पर धान खरीदी शुरू करने की स्थिति में है? संयुक्त खातेदारों में अगर कोई एक सदस्य बाहर है, तो क्या उसके कारण बाकी हिस्सेदार किसानों का धान नहीं खरीदा जाएगा? क्या यह सच नहीं है कि सर्वर डाउन और ऐप के चक्कर में जानबूझकर पंजीयन की रफ्तार धीमी की जा रही है ताकि सरकार को कम धान खरीदना पड़े?पटवारी संघ की व्यावहारिक समस्याओं और असंतोष पर सरकार चुप क्यों है? क्या सरकार अपनी नाकामी का भड़ास कर्मचारियों और किसानों पर निकाल रही है? असलियत यह है कि भाजपा सरकार का डिजिटल इंडिया, छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए श्डिजिटल डाकाश् बन गया है। भुइयां ऐप ब्लॉक कर किसानों को बंधक बना दिया गया है। पारदर्शिता के नाम पर व्यवस्था को ठप करना सरकार की नाकामी है। कांग्रेस की मांग है कि किसानों को बिना किसी प्रशासनिक अड़ंगे के सीधे और सुगम तरीके से उनका अधिकार मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

दो माह का एकमुश्त चावल देने की घोषणा हवा हवाई - कांग्रेस

शेयर करे25 लाख से अधिक हितग्राहियों को सितंबर का ही राशन नहीं मिला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 30 सितंबर 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर गरीबों के राशन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सितंबर और अक्टूबर का दो […]

You May Like

सपा से राम गोपाल और धनराज परिमल नाथवानी ने दाखिल किया नामांकन....|....भाजपा विधायक को पाकिस्तान से मिली धमकी!....|....चक्रधरपुर में मेगा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली छह ट्रेनें रद्द....|....छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून: लगा बारिश पर ब्रेक....|....आरडीए की हर संपत्ति को मिलेगा यूनिक प्रॉपर्टी नंबर....|....चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन....|....स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन सतर्क....|....स्कूल के सामने टैंकर ने बच्चों को कुचला....|....भोपाल में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी की गला रेतकर हत्या....|....देश का थोक महंगाई सूचकांक आजादी के बाद सबसे जादा 9.78 पहुंचा- कांग्रेस