माउंट मैरी फेयर में गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 सितंबर 2026। मुंबई के बांद्रा में आयोजित माउंट मैरी फेयर 2026 में आस्था और सामुदायिक सहभागिता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देखने को मिला। हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज (HCCB), BMC और Sangam Pratishthan के सहयोग से GreenSweep पहल के तहत इस्तेमाल की गई PET बोतलों के जिम्मेदारीपूर्ण संग्रह और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मेले में 20 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है, जो श्रद्धालुओं और आगंतुकों को निर्धारित संग्रह केंद्रों का इस्तेमाल करने तथा कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण के लिए जागरूक कर रहे हैं। एकत्र PET बोतलों को अधिकृत रीसाइक्लिंग माध्यमों के जरिए आगे भेजने की व्यवस्था की गई है।

इस पहल की खासियत केवल संग्रह अभियान तक सीमित नहीं है। मराठी और हिंदी में पथनाट्य व नुक्कड़ नाटकों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश सरल और प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। Sangam Pratishthan की सचिव Komal Ghag Nadar ने कहा, “माउंट मैरी फेयर विभिन्न समुदायों को जोड़ता है।

GreenSweep के माध्यम से हमारा प्रयास है कि सामुदायिक भागीदारी, स्वयंसेवकों और जागरूकता गतिविधियों के जरिए PET बोतलों के जिम्मेदारीपूर्ण संग्रह और रीसाइक्लिंग को बढ़ावा मिले।” यह अभियान HCCB के महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और MPCB के साथ Maha r-PET Abhiyaan के तहत चल रहे सहयोग को भी आगे बढ़ाता है।

Leave a Reply

Next Post

गेहूं की खुशबू से बाजार की दस्तक तक, पेशवा व्हीट ला रही आईपीओ

शेयर करेआटे से शेयर बाजार तक पेशवा व्हीट की छलांग, 24 सितंबर से खुलेगा आईपीओ पेशवा व्हीट का बड़ा दांव, 53.52 करोड़ जुटाने बाजार में उतरेगी कंपनी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           अनिल बेदाग मुंबई, 22 सितंबर 2026। गेहूं आधारित उत्पादों के प्रसंस्करण और आपूर्ति से जुड़ी कंपनी पेशवा व्हीट लिमिटेड अपना ₹53.52 […]

You May Like

'शेख हसीना को न दी जाए मौत की सजा'....|....विश्व टीकाकरण दिवस 2026: वैक्सीन से जुड़े मिथक और उनकी सच्चाई....|....जीवा सुब्रमण्यम: ट्रांसजेंडर होने की वजह से छोड़ा घर, दिवाली पर झेलीं तन्हाइयां....|....मातृभूमि: सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर देख भड़के यूजर्स....|....शेयर बाजार में बंपर उछाल....|....आयन बैटरी के कचरे पर सरकार सख्त: ब्लैक मास समेत स्क्रैप निर्यात पर रोक....|....ट्रंप का एक और यू-टर्न: चीनी सामानों पर टैरिफ छूट दो महीने और बढ़ी....|....इस्राइल ने बनाई लंबी रेंज वाली नई क्रूज मिसाइल....|....यूपी चुनाव के लिए सामने आया नया गठबंधन....|....अखिलेश यादव बोले - यूपी में लड़ाई 80-20 की नहीं 95-05 की है