मैनपाट महोत्सव से सरगुजा अंचल को मिल रही नयी पहचानः संस्कृति मंत्री भगत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 17 फरवरी 2023। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि मैनपाट महोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ते जा रही है। छत्तीसगढ़ी की संस्कृति को सहेजने और सवारने में यह महोत्सव काफी सफल हुआ है। इस महोत्सव में सरगुजा अंचल को नयी पहचान दी है। महोत्सव से लोक कलाकारों और रंगकर्मियों को बेहतर मंच मिला है। संस्कृति मंत्री भगत ने आज सरगुजा जिला के मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय “मैनपाट महोत्सव“ महोत्सव के समापन समारोह संबोधित कर रहे थे।
    संस्कृति मंत्री भगत ने कहा कि मैनपाट में पर्यटन सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। यहां हवाई पट्टी बनने से सुविधाएं और बढ़ेंगी। साथ ही सैलानी भी बड़ी संख्या में आएंगे।

इस मौके पर खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह बाबरा, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता और जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप उपस्थित थे। समापन अवसर पर बॉलीवुड सिंगर एवं पंजाबी रॉक स्टार दलेर मेहंदी ने अनेक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी। पंजाबी रॉक स्टार की देश भक्ति गीत की रंग दे बसंती चोला प्रस्तुति पर लोगों ने तिरंगा झंडा लहरा कर खुशी जाहिर की। समारोह में छत्तीसगढ़ी गायिका अलका परघनिया, जसगीत गायक दिलीप षडंगी, रंग-झरोखा के दुष्यंत हरमुख एवं सौरव वैभव ने भी शानदार  प्रस्तुति  दी।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ बीजेपी का चक्काजाम: 1 महीने में 4 नेताओं की निर्मम हत्या पर 'उबाल', 400 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 17 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई हैं । 400 से ज्यादा जगहों पर यह विरोध प्रदर्शन होगा।भाजपा नेता प्रदेश की 78 […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी