तेज रफ्तार कार की टक्कर से 2 लोगों की दर्दनाक मौत, अन्य दो घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 28 अगस्त 2024। कोरबा से एक चौंकाने वाली घटना की सूचना आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार के चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हादसा मंगलवार रात का है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार कार ने निहारिका टॉकिज क्षेत्र में चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रामपुर बस्ती के निवासियों के साथ हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, और घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान शिव कुमार मिरी (35) और मनोज कुमार गिरी (37) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया और इस दौरान उसने कुछ अन्य लोगों को भी टक्कर मार दी, जिनको मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

श्रेया फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमंत कुमार राय ने की 4 महत्वपूर्ण प्रोग्राम की घोषणा,अगले वर्ष से आम जनता को भी मिलेगा फायदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 29 अगस्त 2024। श्रेया ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति समर्पण का भाव एक बार फिर सिद्ध किया है। इस कंपनी ने अपने लीडर्स, कस्टमर्स और आर्थिक रूप से जरूरतमंद कर्मचारियों के लिए 4 अलग अलग प्रोग्राम की शुरुआत श्रेया फाउंडेशन […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर