रूसी सैनिक ने काटा यूक्रेन के जवान का गला! कथित वीडियो वायरल, जेलेंस्की बोले- ये जानवर…

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कीव 13 अप्रैल 2023। रूस- यूक्रेन युद्ध को एक साल से ज्यादा हो गया है। इसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी हैं। दोनों ही देशों के बड़ी संख्या में सैनिक मारे जा चुके हैं। इस बीच, यूक्रेनी सैनिक का सिर काटने का कथित वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा सिर कलम करने वाला सैनिक रूस का है। इससे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की वोलोदिमीर बौखला गए हैं। उन्होंने पहले वीडियो की सत्यता की जांच कराए जाने की बात कही है, बाद में प्रतिक्रिया देने की। हालांकि उन्होंने रूस की सैना को जानवर बताते हुए कहा कि वह आसानी से यह कर सकते हैं। फिलहाल जानकारी नहीं मिली है कि यह घटना कब की है।  वीडियो के वायरल होने के बाद यूक्रेन के अधिकारियों में नाराजगी है। जबकि रूसी सरकार ने फुटेज को ‘भयावह’ करार देते हुए कहा कि इसकी सत्यता की जांच करने की जरूरत है। 

जल्दी करो, काट दो सिर

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नकाबपोश व्यक्ति बर्बरतापूर्ण तरीके से एक यूक्रेनी सैनिक का गला काट रहा है। जिस शख्स की गर्दन काटी जा रही, उसने हरे रंग की पोशाक और बाजू पर पीले रंग की पट्टी पहनी हुई है, जो आमतौर पर यूक्रेनी लड़ाकों द्वारा पहना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह सैनिक बार-बार उसे जिंदा छोड़ने की भीख मांगता रहा। कथित तौर पर एक अन्य रूसी सैनिक ने अपने साथी से उसकी गर्दन को धड़ से अलग करने के लिए कहा। उसने कहा, ‘इसे यूक्रेन की राजधानी कीव में भेजो। जल्दी करो, काट दो। इस वीडियो में हत्यारे ने एक सफेद रिबन पहना था जो अक्सर कब्जे वाले यूक्रेन में रूसी सेना की पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। हमलावर का चेहरा देख कर लगता है कि वह एशियाई मूल का है। दरअसल, पुतिन की सेना में उराल, साइबेरिया और रूसी सुदूर पूर्व में कई जातीय समूहों के साथ-साथ एथनिक रूसी शामिल हैं। 

जेलेंस्की ने बदला लेने की खाई कसम

युद्ध के दौरान अगर कोई सैनिक दुश्मन सेना की ओर से पकड़ा जाता है तो वह युद्धबंदी होता है। उसे मारना या प्रताड़ित करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कसम खाई है कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।  उन्होंने कहा कि नवीनतम वीडियो में दिखी हिंसा को भूला नहीं जा सकता और ऐसे कृत्यों के लिए रूसी सेना जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर प्रत्येक व्यक्ति, प्रत्येक नेता को प्रतिक्रिया देनी चाहिए। यह उम्मीद न करें कि इन घटनाओं को भुला दिया जाएगा। इस युद्ध में कुछ ऐसा है, जिसे दुनिया नकार नहीं सकती। वह यह कि ये जानवर कितनी आसानी से हत्या कर सकते हैं। हम कुछ भी भूलने वाले नहीं हैं और न ही हम हत्यारों को माफ करेंगे। हर एक चीज पर कानून काम करेगा।

भायनक वीडियो की जांच जरूरी

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जानवर बताया। वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि यह जरूरी है कि इस ‘भयानक’ वीडियो की गंभीरता से जांच की जाए और पता किया जाए कि यह सत्य है या नहीं। उन्होंने कहा कि जिस झूठी दुनिया में हम रह रहे हैं उसमें फुटेज की प्रामाणिकता की जांच अवश्य की जानी चाहिए। 

यूक्रेन की राज्य सुरक्षा सेवा ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है। यह जानकारी एजेंसी के प्रमुख वासिल मालियुक ने एक बयान जारी कर दी। यूक्रेनी लोकपाल दिमित्रो लुबिनेट ने बुधवार को बताया कि वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति से वीडियो की जांच करने का अनुरोध करेंगे। 

Leave a Reply

Next Post

दर्दनाक हादसा: वैसाखी मनाने श्री खुरालगढ़ साहिब जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, सात की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गढ़शंकर/होशियारपुर (पंजाब) 13 अप्रैल 2023। पंजाब में बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। गुरु रविदास के पवित्र स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में वैशाखी मनाने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में सात की मौत हो गई। हादसा […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप