‘मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया’ बीजापुर में सीएम बघेल का बड़ा बयान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 20 मई 2022। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज वे बीजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने बार फिर से नक्सलवाद को लेकर बात की। बघेल ने कहा कि मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से ख़त्म हो गया। लोग पहले यहां आतंक के साये में जी रहे थे। यह धरती खून से रंग भी गई थी। लेकिन, बहुत से इलाके ऐसे हैं, जो नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकल गए हैं। लोग अब सामान्य जीवन व्यतीत करने लग गए हैं। 

पिछले तीन वर्षों में ‘विकास, विश्वास और सुरक्षा’ के मंत्र के साथ काम किया: बघेल
सीएम बघेल ने कहा कि हमने पिछले तीन वर्षों में ‘विकास, विश्वास और सुरक्षा’ के मंत्र के साथ काम करने का लाभ उठाया है।  कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं और बस्तर में हाट बाजार भी फिर से शुरू हो गए हैं क्योंकि राज्य के कई हिस्सों में नक्सल प्रभाव कम हो गया है।

बीजापुर के दो गांवों को तोहफा
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सीएम बघेल बीजापुर में नक्सल प्रभावित गांव कुटरू और आवापल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने चौपाल लगाई। फिर एक-एक कर घोषणाओं का पिटारा खोल दिया। सीएम ने कुटरू में महाविद्यालय, अंग्रेजी माध्यम का स्कूल और सरकारी बैंक खोलने की घोषणा की। इसके बाद सीएम आवापल्ली पहुंचे और वहां भी शिक्षा और स्वास्थ्य को उन्नत बनाने के साथ ही सबसे बड़ी घोषणा नक्सल प्रभावित 14 गांवों में तेजी से बिजली पहुंचाने की घोषणा की।  

Leave a Reply

Next Post

सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चंडीगढ़ 20 मई 2022। नवजोत सिंह सिद्धू ने सुप्रीम कोर्ट से समर्पण करने के लिए समय मांग लिया है। इसके बाद जस्टिस एएम खानविलकर ने आवेदन दाखिल करने के लिए कहा है। जानकारी के अनुसार, अगर चीफ जस्टिस विशेष पीठ का गठन करते हैं तो आज […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप