सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी ऑफिस में छुट्टी का ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 जनवरी 2024। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।  अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण 22 जनवरी को देश भर में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में वीरवार को यह जानकारी दी गई। राम मंदिर के गर्भगृह में राम लला की नई मूर्ति का ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह सोमवार को निर्धारित है। यह समारोह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना तय है। बता दें कि यह फैसला इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

वहीं, श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लगाए गए. आज रामलला को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा. पूरी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं दूसरी ओर, अयोध्या में रामलला की मूर्ति गर्भगृह में पहुंच गई है। इसकी स्थापना रामयंत्र पर होगी। इससे पहले 17 जनवरी को गर्भगृह में स्थापित होने वाली रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया गया था।  

इस बीच, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्य वेदी पर रामलला विराजमान की ही प्राण प्रतिष्ठा होनी चाहिए। स्वयंभू प्रतिमा की जगह दूसरी मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। पूरा कार्यक्रम 40 मिनट का रहेगा। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी गर्भगृह में मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

अभिनेत्री मिशिक्का चौरसिया हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म "माफिया क्वीन" में मुख्य भूमिका निभाएंगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ अनिल बेदाग मुंबई 20 जनवरी 2024। मिशिक्का चौरसिया अपनी आगामी फिल्म ‘माफिया क्वीन’ में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। एक मनोरंजक माफिया थ्रिलर जो गहन एक्शन और एक महिला केंद्रित कहानी का वादा करती है। अपने करियर में नई उपलब्धि हासिल करते हुए मिशिक्का न […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर