छत्तीसगढ़ : सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नारायणपुर 04 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत गोमागल गांव के पास जंगल में हुई, जहां सुरक्षाकर्मियों की एक टीम शुक्रवार शाम को नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि माओवादियों की नेलनार क्षेत्र समिति के सचिव ‘अरब’ उर्फ ​​कमलेश, स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के कमांडर सोमडू और क्षेत्र में अन्य माओवादियों की मौजूदगी के बारे में गुप्त सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बाद मौके से दो नक्सलियों के शव, एक प्वाइंट 12 बोर की बंदूक बरामद की गई। 

अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और आस-पास के इलाकों में तलाशी जारी है। इस सप्ताह की शुरुआत में, राज्य के सुकमा जिले में मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन) इकाई के दो जवानों सहित तीन जवान शहीद हो गए थे और 15 अन्य घायल हुए थे। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक : राज्यसभा की खाली सीट पर चुनाव को लेकर हुई चर्चा, 27 फरवरी को होना है मतदान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 04 फरवरी 2024। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में आगामी राज्यसभा चुनाव के रिक्त सीट के सन्दर्भ में रणनीतिक रूप से चर्चा की गई. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने राज्यसभा 15 राज्यों की 56 सीटों पर […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट