मड आइलैंड की सूचक सोसाइटी पर ‘सवालों का तूफान’

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 11 सितंबर 2026। मड आइलैंड की सुचक कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर सुर्खियों में है। शुभम विला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सदस्यों मेहुल मेहता, प्रमोद तुलस्यान और रेश्मा पटेल ने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए और दस्तावेज पेश किए।

सदस्यों ने आरोप लगाया कि सोसाइटी में वित्तीय पारदर्शिता की कमी है और पानी के कनेक्शन समेत विभिन्न मदों में कथित तौर पर अनुचित शुल्क वसूले जा रहे हैं। शुभम विला के मालिक प्रमोद तुलस्यान ने दावा किया कि सोसाइटी की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं करने के बावजूद उनसे ‘फैसिलिटेशन चार्ज’ मांगा जा रहा है। उन्होंने अपने कमर्शियल दस्तावेजों का हवाला देते हुए कार्रवाई को कथित भेदभाव बताया।

सबसे बड़ा सवाल करीब चार लाख रुपये प्रति प्लॉट की कथित मांग को लेकर उठाया गया, जिससे कुल रकम लगभग दो करोड़ रुपये बताई गई। साथ ही करोड़ों की जमीन पर कथित कब्जे, रिकॉर्ड निजी निवास पर रखने और समिति में डिफॉल्टर सदस्यों की मौजूदगी जैसे आरोप भी सामने आए। सदस्यों ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच और वित्तीय-प्रशासनिक रिकॉर्ड के ऑडिट की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक सोसाइटी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

डबल इंजन की सरकार ने फिर एक कोल ब्लाक अडानी को सौपा - दीपक बैज

शेयर करेभाजपा की सरकारें छत्तीसगढ़ का जल, जंगल, जमीन अडानी पर लुटा रही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 11 सितंबर 2026। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ के एक और कोयला खदान को अडानी को सौंप दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि हसदेव अरण्य वन क्षेत्र के तारा कोल […]

You May Like

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट....|....डबल इंजन की सरकार ने फिर एक कोल ब्लाक अडानी को सौपा - दीपक बैज....|....मड आइलैंड की सूचक सोसाइटी पर ‘सवालों का तूफान’....|....ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला