अब समुद्र में भी बढ़ेगी भारत की धमक, तारपीडो की खरीद के लिए अमेरिका के साथ समझौता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। रक्षा मंत्रालय ने अमेरिका सरकार के साथ नौसेना के लिए रक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 423 करोड़ रुपये के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत नौसेना के लिए एमके 54 तारपीडो एवं अन्य उपकरणों की खरीद की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इन उपकरणों का इस्तेमाल समुद्री निगरानी में लगे विमानों, पी-8 आई विमानों तथा पनडुब्बियों में किया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

भारतीय नौसेना के बेड़े में कुल 11 पी-8आई विमान हैं जिनका उत्पादन अमेरिकी वैमानिकी कंपनी बोइंग ने किया है। पी-8आई विमान को इसकी पनडुब्बी रोधी युद्धक क्षमताओं के साथ ही आधुनिक समुद्री टोही क्षमताओं के लिए भी जाना जाता है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्विटर पर लिखा, ”रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 423 करोड़ रुपये की लागत पर एमके 54 टॉरपीडो और एक्सपेंडेबल (चाफ तथा फ्लेयर्स) की खरीद के लिए विदेश सैन्य बिक्री (एफएमएस) के तहत अमेरिका की सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किये हैं।” उन्होंने कहा, ”ये उपकरण पी-8आई विमान के साजो-सामान हैं।” 

Leave a Reply

Next Post

यूपी बॉर्डर से हटी किसानों की झोपड़ी, पर रास्ता नहीं खुला; अब भी परेशान हैं लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। यूपी गेट पर किसानों की ओर से झोपड़ी हटाए जाने के बावजूद रास्ता नहीं खुला है। अब भी एनएच-24 की सर्विस रोड बंद है और लोगों को गाजियाबाद से दिल्ली और नोएडा जाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। बदले […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट