“आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अहम – सतीश चन्द्र दुबे

शेयर करे

एसईसीएल के दो-दिवसीय दौरे पर पहुंचे सतीश चन्द्र दुबे, केंद्रीय कोयला खान व राज्यमंत्री, रायपुर में मुख्यमंत्री से कोयला परियोजनाओं के विस्तार को लेकर की चर्चा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर/कोरबा 01 जुलाई 2025। भारत सरकार के माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे जी ने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज एसईसीएल के दीपका मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि,“आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में कोयला उद्योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में कोल सेक्टर ने अभूतपूर्व प्रगति की है। कभी जहां देश में कोयले की कमी की चर्चा होती थी, आज वहां बिजली संयंत्रों के पास पर्याप्‍त कोयला भंडार है और ऊर्जा उत्पादन निर्बाध चल रहा है। कोयला उत्पादन के साथ-साथ हरित खनन और पर्यावरण-संवेदनशीलता पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।

कोल इंडिया क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में भी सक्रियता से कार्य कर रहा है। देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में एसईसीएल की भूमिका अत्यंत सराहनीय है, जो ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी है। एसईसीएल की धड़कन’ जैसी मानवीय पहल इसका प्रमाण है।”

आज रायपुर पहुंचने पर माननीय मंत्री श्री दुबे ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर राज्य में कोयला परियोजनाओं के विस्तार के लिए भू-अधिग्रहण एवं विस्थापन प्रक्रियाओं को तीव्र गति देने हेतु आवश्यक सहयोग पर चर्चा की। एसईसीएल दीपका क्षेत्र पहुँचने पर माननीय मंत्रीजी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रगति हाउस में वृक्षारोपण किया। इसके पश्चात दीपका क्षेत्र में प्रस्तावित प्रवेश द्वार एवं सिक्योरिटी कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास भी उनके करकमलों द्वारा संपन्न हुआ।

दीपका व्यू पॉइंट पर पहुंचकर श्री दुबे ने खदान के उत्पादन, उत्पादकता और कार्यसंचालन की समीक्षा की तथा अधिकारियों से विस्तार से जानकारी प्राप्त की। दीपका मेगाप्रोजेक्ट के संबंध में एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्री महोदय को परियोजना की प्रगति, उत्पादन क्षमता एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। तत्पश्चात, मंत्रीजी ने क्षेत्र में कार्यरत उत्कृष्ट महिला कर्मियों सहित कई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

माननीय मंत्री श्री दुबे ठेकेदारी श्रमिकों के कैंप भी गए। उन्होने वहां रह रहे श्रमिकों से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी सुविधाओं की स्थिति जानी।

दौरे के दौरान एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी – संचालन सह योजना/परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, सीवीओ हिमांशु जैन, दीपका क्षेत्रीय महाप्रबंधक संजय कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ अधिकारीगण सर के साथ रहे।

Leave a Reply

Next Post

"Coal is Crucial for Building an Aatmanirbhar Bharat" – Satish Chandra Dubey

शेयर करेUnion Minister of State for Coal & Mines on two-day visit to SECL, meets Hon’ble Chief Minister in Raipur to discuss expansion of coal projects छत्तीसगढ़ रिपोर्टर Bilaspur/Korba 01 July 2025। Hon’ble Union Minister of State for Coal and Mines, Satish Chandra Dubey, visited SECL’s Dipka Mega Project on […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान