राजौरी में 9 लोगों की मौत का रहस्य, डॉक्टरों के छूटे पसीने, लोगों में दहशत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजौरी 04 जनवरी 2025। जम्मू संभाग के राजौरी जिले के बडाल गांव में हुई 9 लोगों की रहस्यमी तरीके से मौत हो गई थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विषाक्त भोजन खान से ये मौतें हुई हैं। इस घटना में एक गर्भवती महिला और सात बच्चों समेत दो अन्य लोगों की मौत हुई थी। जांच के दौरान यह पुष्टि नहीं हो पाई कि किसी में वायरल संक्रमण था, और न ही किसी अन्य बीमारी के कारण मौत की पुष्टि हुई है।

9 लोगों की हुई थी मौत

बडाल गांव में दो परिवारों के कुल नौ लोग संदिग्ध तरीके से मौत का शिकार हुए थे। इस घटना के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू, पीजीआई चंडीगढ़, और आइसीएमआर की टीमों ने घटनास्थल पर जांच शुरू की। सभी मृतकों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, लेकिन किसी भी व्यक्ति में वायरल संक्रमण या किसी अन्य बीमारी की पुष्टि नहीं हुई। स्वास्थ्य और चिकित्सा विभाग के सूत्रों के अनुसार, सभी मृतकों ने एक ही प्रकार का भोजन खाया था और उनमें समान लक्षण पाए गए थे, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि मौत का कारण विषाक्त खाना हो सकता है। सूत्रों की मानें तो सभी मौतों का कारण विषाक्त भोजन था। विशेषज्ञों ने इसकी रिपोर्ट भी तैयार कर ली है और इसे उच्चाधिकारियों के पास भी भेजा है। हालांकि, अभी कोई भी संबंधित अधिकारी मौतों के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दे रहा है।

Leave a Reply

Next Post

सरकार ने सरकारी स्कूली शिक्षा को बर्बाद करने का कर लिया है संकल्प : गहलोत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 04 जनवरी 2025। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसा लगता है कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने सरकारी स्कूली शिक्षा को बर्बाद करने का संकल्प कर लिया है और यही कारण है […]

You May Like

बस्तर में पहली बार ब्रेन ट्यूमर की सफल सर्जरी....|....कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी